सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Chandauli Crime: चंदौली में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, रेप के बाद गला दबाकर हत्या — भूसे के ढेर में मिला शव

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Chandauli Crime: चंदौली में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, रेप के बाद गला दबाकर हत्या — भूसे के ढेर में मिला शव
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव घर के पास भूसे के कमरे में भयावह हालत में मिला। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई है और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच तेज कर दी है।
घटना चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां बीती रात करीब 9 बजे 7 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। देर रात करीब 12 बजे बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर बने भूसे के कमरे में पड़ा मिला। शव को देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची की डेड बॉडी की स्थिति इतनी खराब थी कि दुष्कर्म की आशंका साफ झलक रही थी। पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए। जांच में कोई छेड़छाड़ या जबरन खींचे जाने के निशान भी मिले हैं, जिससे रेप और मर्डर की थ्योरी और मजबूत हो गई है।
पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। वहीं, बच्ची के परिजनों ने इस घटना को लेकर न्याय की मांग की है और दोषियों को जल्द फांसी देने की अपील की है।
एडिशनल एसपी चंदौली अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि रात करीब 1 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि गांव में एक बच्ची की लाश मिली है। अलीनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बच्ची का मेडिकल एग्जामिनेशन, डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि अपराधियों तक जल्दी पहुंचा जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।
यह घटना न सिर्फ चंदौली बल्कि पूरे प्रदेश में मासूमों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में शाम के बाद अंधेरा और सुनसान रास्तों पर पर्याप्त रोशनी व गश्त नहीं होती, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *