सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान पर खतरा

2 मिनट पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान पर खतरा

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और रद्द कर दिया गया। इसके चलते दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला, जिससे ऑस्ट्रेलिया 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया, जबकि अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर आ गया।

अब चौथे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला शनिवार 1 मार्च को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच से होगा। अगर साउथ अफ्रीका यह मुकाबला जीतती है या कम अंतर से हारती है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, अगर उसे बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा, तो अफगानिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

इस मैच में अफगानिस्तान ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की और 23 साल के सेदिकुल्लाह अटल की 85 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 274 रन का लक्ष्य दिया। अज्मतुल्लाह ओमरजाई ने 63 गेंदों में 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। लेकिन बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, और अंक तालिका में बढ़त के चलते उसने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *