सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

विधायक डॉ.अनिल गोयल के साथ चेयरमैन संदीप कपूर नें भी लगाई झाड़ू

2 मिनट पढ़ें
विधायक डॉ.अनिल गोयल

विधायक डॉ.अनिल गोयल के साथ चेयरमैन संदीप कपूर नें भी लगाई झाड़ू

Advertisement

विधायक डॉ.अनिल गोयल के साथ चेयरमैन संदीप कपूर नें भी लगाई झाड़ू

* जोन चेयरमेन रामकिशोर भी शामिल हुए अभियान में

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान पर एक अगस्त से 31 अगस्त तक स्वच्छता अभियान ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ की शुरुआत हुई है। इसी क्रम में कृष्णा नगर विधानसभा में कचरा हटाने की पहल की गई। ये कूड़ा अम्बेडकर पार्क और रानी गार्डन रोड़ पर जमा था,इस कचरे को यहां से हटाने के लिए विधायक डॉ अनिल गोयल ,शाहदरा साउथ जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ,साथ में एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ,पार्षद नीमा भगत , डेमस के चेयरमैन संदीप कपूर ,एमसीडी पदाधिकारी स्वयं झाडू लेकर मौके पर पहुंचे और साफ सफाई करते हुए दिखाई दिए,साथ में जेसीबी ,ट्रक आदि मलबा उठाने के लिए रहे ,साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लगभग एक महीना जिस तरह से दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने का अभियान चलाए जा रहा है।

Advertisement

ये उसी कड़ी का हिस्सा है और यह एक महत्वपूर्ण अभियान है क्योंकि अगर आपको स्वस्थ रहना है तो आपको अपने आसपास साफ सफाई पर जोर देना जरुरी हो जाता है। वैसे भी दिल्ली में बारिश का मौसम है और बारिश में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य होता है। यह कूड़ा यहां पर जमा था ,सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए इसको यहां से हटाया जा रहा है। इस मौके पर एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार, शाहदरा साउथ जोन चेयरमैन राम किशोर शर्मा ने कहा की कृष्णा नगर को साफ़ ,सुंदर बनाना हमारा संकल्प है शाहदरा डीसी बादल, पार्षद संदीप कपूर और नीमा भगत व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारी ने अपनी सहभागिता दी साथ ही स्थानीय लोगों को जागरूक कर उन्हें दुबारा यहां कचरा न फेंकने पर जोर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *