अतिक्रमण और जाम से निपटने के निर्देश दिए अध्यक्ष अजय महावर नें जिला विकास समिति की बैठक में
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी जिले की जिला विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन घोंडा के विधायक अजय महावर ने की। जिले के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। बैठक में दिल्ली सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बिजली, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, अवैध अतिक्रमण, यातायात जाम, अवैध बाजारों की समस्या सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अध्यक्ष द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। बैठक में स्पेशल इन्वाइटी जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा (एमसीडी), विधायक चौधरी जुबैर, जिलाधिकारी अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी कमलेश, डीसी अभिषेक मिश्रा, विभिन्न उप-जिलाधिकारी सहित डीडीए, बीएसईएस, एनएचएआई, दिल्ली जल बोर्ड, आईजीएल, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिल्ली पुलिस, सीडीएमओ, पीडब्ल्यूडी, डीएमआरसी, शिक्षा विभाग तथा दिल्ली सरकार और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए किया कि अवैध अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए,
वहीं स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के अंत में सभी विभागों को नियमित समीक्षा और फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विकास कार्यों को गति मिल सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


