सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

सोनाली फोगाट को जबरदस्ती दी गई ड्रग्स, CBI कोर्ट में पेश की चार्जशीट

3 मिनट पढ़ें

CBI ने भाजपा नेत्री और अभिनेत्री सोनाली फोगाट मर्डर केस में चार्जशीट दायर कर दी है। गोवा के कर्लिज बार में इस साल के अगस्त के महीन में संदिग्ध हालात में सोनाली की मौत हुई थी। सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर जबरन ड्रग्स देकर हत्या करने का आरोप लगा है। सोनाली के कत्ल के आरोप में दोनों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। अब सीबीआई ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, मापुसा में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया है। केस को पहले गोवा पुलिस ने तफ्तीश की थी। उसके बाद मामले को सीबीआई को सौंपी गई थी। सोमवार को गोवा की कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई। सीबीआई ने मामले में गिरफ्तार किए गए सांगवान और सुखविंदर सिंह से कोलवाले जेल में पूछताछ की थी। सीबीआई ने गोवा पुलिस के दस्तावेजों की भी जांच की है, जो 500 से अधिक पन्नों का है। इसमें गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। सीबीआई ने अपराध स्थल कर्लीज को भी फिर से रिक्रिएट किया, जहां फोगाट को कथित तौर पर ड्रग्स दिया गया था। सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस और सीबीआई दोनों ने गोवा से लेकर हरियाणा में हिसार, रोहतक और गुरुग्राम तक तफ्तीश की थी। सोनाली की बहन और परिजनों ने सुधीर सांगवान पर हत्या का आरोप लगाया था। 22-23 अगस्त की रात को सोनाली फोगाट की मौत हुई थी।

CBI को अपने आरोपों को साबित करना होगा

इस चार्जशीट के बाद अब ट्रायल शुरू होगा और इसमें सीबीआइ को अपने आरोपों को साबित करना होगा। सीबीआइ ने हत्या के तहत ही चार्जशीट दाखिल की है। उधर माना जा रहा है कि सुधीर-सुखविंदर के वकील इस मामले को गैर इरादतन हत्या की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे। सीबीआइ इस मामले में पिछले दो माह से जांच कर रही है और सुधीर-सुखविंदर के अलावा सोनाली फोगाट के स्वजनों से भी बातचीत कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो चार्जशीट में हत्या के पीछे मंशा को लेकर भी स्थिति साफ की गई है। सीबीआइ के अनुसार सुधीर-सुखविंदर ने सोनाली की प्रापर्टी पर कब्जा करने के लिए ये सारा षडयंत्र रचा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *