सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नीतीश की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक,35 एजेंडों पर लगी मुहर,जानें क्या-क्या मिली स्वीकृति

2 मिनट पढ़ें

CM नीतीश की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 35 एजेंडों पर मुहर लगी, जानें क्या-क्या मिली स्वीकृति

बिहार कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. वहीं, सड़क को लेकर सीएम के फैसले से कई जिलों को लाभ मिलने वाला है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट (Nitish Cabinet) की बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी. नगर विकास विभाग के तहत सात निश्चय के तहत आरा में जल निकासी के लिए 77 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली. पथ निर्माण के तहत बेतिया-नरकटियागंज गौनाहा बाजार सड़क के लिए 74.42 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली. मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत पांच प्रमंडल मुख्यालय गया, दरभंगा, पटना, मुजफ्फरपुर में महिला छात्रावास बनाने की स्वीकृति मिली.

कई डॉक्टरों की सेवा बर्खास्त की गई

कैबिनेट की बैठक में बिहार सूचना आयोग में पूर्व से सृजित पदों के अतिरिक्त विभिन्न कोटि के कुल पांच पदों की स्वीकृति दी गई. राजकीय सभी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों और सदर अस्पताल में शौचालय, स्नान घर के निर्माण हेतु सुलभ इंटरनेशनल को कार्य की अनुमति दी गई. स्वास्थ्य विभाग के तहत कई डॉक्टरों की सेवा बर्खास्त की गई. अशोक कुमार सिंह, रवि कुमार आनंद कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया.

बिहार शरीफ में स्मार्ट सिटी के तहत होगा सोसाइटी का गठन

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 1735 विस्थापित परिवारों को आवास का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया गया. भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर और बिहार शरीफ में स्मार्ट सिटी के तहत सोसाइटी का गठन किया जाएगा. कृषि रोड मैप चौथे के तहत कृषि यंत्रीकरण योजना का चालू वित्तीय वर्ष में कार्य हेतु 119 करोड़ की निकासी की स्वीकृति दी गई. बिहार फसल सहायता योजना के अंतर्गत सब्जी फसल को भी लाभ देने की स्वीकृति दी गई. वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के अन्तर्गत राज्य सरकार के नियंत्राधीन विभिन्न आयोगों, बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगण के वेतन और मानदेय को बिहार लोक सेवा आगोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के वेतन के समान करने की स्वीकृति दी गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *