सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Burari Double Murder: दिल्ली के बुराड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली; वारदात से पहले परिवार को भेजी लाइव लोकेशन

4 मिनट पढ़ें
Burari Double Murder, Delhi Crime News, Burari Murder Case, Delhi Breaking News, Burari Police News

Burari Double Murder: दिल्ली के बुराड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली; वारदात से पहले परिवार को भेजी लाइव लोकेशन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक बंद कमरे से युवक और युवती के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध टूटने के बाद हत्या और फिर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल और दो खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह घटना बुराड़ी के कमालपुर स्थित ए-ब्लॉक, गली नंबर 12-13 में मकान नंबर 823 की है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब चार बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की 21 वर्षीय बहन निशांगिनी जब स्कूल से घर लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने कई बार आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली थीं और दिल्ली में नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) में कार्यरत थीं। वहीं मृतक निखिल हरियाणा के सोनीपत जिले के पिनाना गांव का निवासी था। वह पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में संविदा पर कार्य कर चुका था, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था और पंजाब के सारण क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस जांच के अनुसार, दोनों पिछले करीब छह महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। हालांकि पिछले कुछ समय से निखिल के बेरोजगार होने के कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि घटना वाले दिन दोपहर में युवती ने फोन पर निखिल से रिश्ता समाप्त करने की बात कही थी। इसके बाद निखिल कथित तौर पर दिल्ली पहुंचा और दोनों के बीच मुलाकात हुई।

जांच के दौरान एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। पुलिस को निखिल के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से कुछ समय पहले उसने अपने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश भेजा था, जिसमें अपनी लाइव लोकेशन भी साझा की थी। परिवार के सदस्य जब तक उसकी लोकेशन और संदेश का मतलब समझ पाते, तब तक यह दर्दनाक घटना हो चुकी थी।

घटनास्थल से बरामद पिस्तौल और खाली कारतूस को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग में हत्या और उसके बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *