सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

‘सिंघम अगेन’ की बंपर डील, अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 200 करोड़

2 मिनट पढ़ें
'सिंघम अगेन'

'सिंघम अगेन' की बंपर डील, अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 200 करोड़

Singham Again Deal: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. इसी बीच सिंघम अगेन से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

सिंघम अगेन की रिलीज से काफी पहले से ही चर्चा हो रही है. फिल्म बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. इसी बीच एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है. सिंघम अगेन की एक नॉन थिएट्रिकल डील हुई है. जिसके जरिए फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई रिलीज से पहले कर ली है.

अजय की फिल्म ने रिलीज से पहले कमा डाले 200 करोड़ 

अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज से पहले 200 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है. फिल्म के डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में बेच दिए गए हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने संयुक्त रूप से सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचे है.

 

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि, ‘यह अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील है. रोहित शेट्टी की फिल्मों ने हमेशा दर्शकों की जबर्दस्त मांग के कारण सैटेलाइट प्लेयर्स से बड़ी रकम हासिल की है. वहीं, सिंघम अगेन को डिजिटल प्लेयर्स ने भी प्रीमियम कीमत दी है. इस फिल्म में किसी फीचर फिल्म के लिए सबसे बड़े कलाकारों का सेटअप है.’

‘सिंघम अगेन’ ने वसूल लिया 80 परसेंट बजट

सिंघम अगेन का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है. सिंघम अगेन को मेकर्स ने 250 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया है. 200 करोड़ रुपये की नॉन थिएट्रिकल डील मिलने के चलते रोहित और अजय देवगन की फिल्म ने अपने बजट की 80 परसेंट रकम वसूल ली है.

सिंघम अगेन की दमदार कास्ट

सिंघम अगेन में जहां अजय देवगन अहम रोल में हैं तो वहीं फिल्म का हिस्सा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, आशुतोष राणा, दयानंद शेट्टी और श्वेता तिवारी भी हैं. वहीं एक्टर अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *