सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने से पहले जामा मस्जिद तक पहुंचा बुलडोजर, अतिक्रमण तोड़ा

2 मिनट पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने से पहले जामा मस्जिद तक पहुंचा बुलडोजर

सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने से पहले जामा मस्जिद तक पहुंचा बुलडोजर

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने से पहले जामा मस्जिद तक पहुंचा बुलडोजर, अतिक्रमण तोड़ा; मंदिर के बाहर भी ऐक्शन

जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण तोड़ने पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बावजूद बुलडोजर गरज रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने से पहले जामा मस्जिद तक बुलडोजर पहुंच गया। मस्जिद के गेट और चबूतरे को तोड़ दिया गया है। यहां एक मंदिर के बाहर भी बुलडोजर तैनात है। यहां मौजूद अवैध निर्माण को भी तोड़ने की तैयारी है। यहां लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

जामा मस्जिद के पास हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा पर हमला किया गया था

बता दें, कि इसी जामा मस्जिद के पास हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा पर हमला किया गया था। मस्जिद के बाहर एक मोबाइल की दुकान को तोड़कर हटाया गया। इसके अलावा मस्जिद के बाहर बनाए गए एक चबूतरे और गेट को भी तोड़ डाला गया। इस दौरान मस्जिद में मौजूद कुछ लोग विरोध करते रहे।

Advertisement

एक तरफ जहां मस्जिद के बाहर अतिक्रमण तोड़ा गया तो कुछ ही दूरी पर मौजूद एक मंदिर के बाहर भी अतिक्रमण को ढहा दिया गया। इस दौरान कुछ लोग विरोध भी करते रहे। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें काबू कर लिया।

इस बीच लेफ्ट नेता वृंदा करात भी मौके पर पहुंच गई हैं

इस बीच लेफ्ट नेता वृंदा करात भी मौके पर पहुंच गई हैं। पहले वह एक बुलडोजर के सामने आकर खड़ी हो गईं, जिन्हें अधिकारियों ने वहां से हटाया। करात ने कहा, ”मेरे पास सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर है। मैं अधिकारियों से मिलकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने पहुंची हूं। बुलडोजर जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है उसे रुकवाने आई हूं।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *