सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Brazil Flood And Landslide: ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन से बना खौफनाक मंजर, 117 की गई जान, 116 लोग लापता

2 मिनट पढ़ें
Brazil Flood And Landslide: ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन से बना खौफनाक मंजर, 117 की गई जान, 116 लोग लापता

Brazil Flood And Landslide: ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन से बना खौफनाक मंजर, 117 की गई जान, 116 लोग लापता

Advertisement

Brazil Flood And Landslide: ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन से बना खौफनाक मंजर, 117 की गई जान, 116 लोग लापता

ब्राजील में तेज बारिश फिर बाढ़ और फिर भूस्खलन ने जमकर तबाही मचा दी है. यहां पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. सोशल मीडिया पर इस प्राकृतिक आपदा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भयानक मंजर को साफ देखा जा सकता है. ब्राजील के पर्वतीय शहर पेट्रोपोलिस में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 117 हो गयी और 116 लोग अब भी लापता हैं.

रियो डी जिनेरियो राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की है.

रियो डी जिनेरियो राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की है. कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है. दशकों की सबसे भयंकर बारिश के दौरान बाढ़ आने और मिट्टी धंसने से बृहस्पतिवार को गाड़ियां तथा मकान बह गए. एक वीडियो में दो बसों को उफनती नदी में डूबते देखा गया. शहर में भूस्खलन की और घटनाएं होने की आशंका है. प्राधिकारियों ने कहा कि जोखिम वाले इलाकों में रह रहे लोगों को वहां से निकलना चाहिए.

Advertisement

तीन लोगों को एक स्थानीय स्कूल में जीवित देखने के बाद उन्हें लापता लोगों की सूची से हटा दिया

स्थानीय निवासी रोसिलीन वर्जिनिया ने कहा कि उसका भाई बमुश्किल बच पाया और वह इसे चमत्कार मानती हैं लेकिन उनका एक मित्र अभी तक नहीं मिला है. रियो पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि करीब 200 एजेंट जांच चौकियों, शरणार्थी शिविरों और शहर के मुर्दा घर में जाकर जीवित, मृत और लापता लोगों की सूची बना रहे हैं. उन्होंने तीन लोगों को एक स्थानीय स्कूल में जीवित देखने के बाद उन्हें लापता लोगों की सूची से हटा दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *