सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ब्राह्मण समाज संस्था नें आयोजित किया होली मिलन समारोह : महेंद्र पाराशर

2 मिनट पढ़ें
महेंद्र पाराशर

ब्राह्मण समाज संस्था नें आयोजित किया होली मिलन समारोह : महेंद्र पाराशर

Advertisement

ब्राह्मण समाज संस्था नें आयोजित किया  होली मिलन समारोह : महेंद्र पाराशर 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : रंगों और अपनों के संग: होली मिलन समारोह 2026 आज यमुना विहार स्थित भगवान परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा ‘होली मिलन समारोह 2026’ अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द एवं भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान पं. महेंद्र सिंह पाराशर  ने की। संस्था के पदाधिकारियों यश कुमार शर्मा (वरिष्ठ उप-प्रधान), नरेंद्र कुमार शर्मा (उप-प्रधान), जय प्रकाश समाधिया (महासचिव), कृष्णदत्त शर्मा (कोषाध्यक्ष), संदीप शर्मा (प्रचार मंत्री), जितेंद्र कुमार शर्मा (संयुक्त सचिव), प्रमोद कुमार शर्मा (ऑडिटर) एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस पावन अवसर पर स्टैंडिंग कमिटी की चेयरपर्सन सत्या शर्मा, पूर्व विधायक घोंडा भीष्म शर्मा, दैनिक वीर अर्जुन के मेट्रो एडिटर अश्वनी भारद्वाज,पूर्व निगम पार्षद भाई रोहताश ,हरीश शर्मा ,राधे श्याम कौशिक,सुभाष शर्मा ,  नवीन चन्द्रा , बी.एल.ए.वन राजकुमार शर्मा,यमुना विहार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  राजकुमार शर्मा ,घोंडा ब्लाक अध्यक्ष राकेश पारचा,प्रमोद शर्मा सहित   अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर समारोह में चार चाँद लगा दिए।

Advertisement

यमुना विहार एवं आसपास के क्षेत्रों से पधारे प्रबुद्धजन एवं समाजबंधुओं ने फूलों व चंदन तिलक की होली खेलकर आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता का संदेश दिया। मधुर होली गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी ने प्रभु प्रसाद (भोजन) का सामूहिक आनंद लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *