सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

गेंदबाजी कोच शॉन टैट ने पाकिस्तान मैनेजमेंट का उड़ाया मजाक..

2 मिनट पढ़ें

इंग्लैंड ने छठे टी20 मैच में पाकिस्तान पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करके सीरीज 3-3 से बराबर कराई। इस मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि इस मैच में बाबर आजम ने भी 87 रन बनाए थे, लेकिन साल्ट की पारी के आगे पाकिस्तानी कप्तान की पारी फीकी नजर आई। सॉल्ट ने 41 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए जिससे इंग्लैंड ने केवल 14.3 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। छठा मैच हारने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच शॉन टैट प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे, लेकिन वह ज्यादा खुश नजर नहीं आए। टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ वह इस फैसले से भी नाराज दिखे कि उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजा गया। हारिस राउफ की गैरमौजूदगी में शुक्रवार को पाकिस्तान की गेंदबाजी कमजोर नजर आई और जाहिर सी बात है कि मैच हारने पर गेंदबाजी कोच पर सवाल उठने वाले थे। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले टैट ने कहा, ”हम जब भी बुरी तरह से हारते हैं.. तो वे मुझे भेजते हैं जब हमें करारी शिकस्त मिलती है।” गेंदबाजी कोच द्वारा ऐसा बयान देने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मॉडरेटर ने टैट के सामने रखा माइक्रोफोन बंद कर दिया और उनसे पूछा कि क्या वह ठीक है। ऐसा लग रहा था कि उसने टैट को बता दिया था कि उनके बयान से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इसके बाद शॉन ने एक और सवाल पर कहा- लास्ट गेम थोड़ा अलग था। इस बार दूसरी पारी में बॉल अच्छे से आ रही थी। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी हमें विपक्ष को भी इसका क्रेडिट देना चाहिए। बॉलिंग किसी भी तरह से लूज नहीं रही। टी 20 क्रिकेट में उतार-चढ़ाव होता रहता है। हम अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। फाइनल के लिए कैसी रहेगी तैयारी? इस सवाल के जवाब में शॉन ने कहा- मैं डगआउट से सीधा यहां आया हूं। मेरी अभी किसी से भी बात नहीं हुई है। मैं कयासों पर बात नहीं करना चाहता।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *