सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

गेंदबाजों और राहुल ने भारत को जीत दिलाई, श्रृंखला में 2-0 से आगे

4 मिनट पढ़ें

मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की उम्दा गेंदबाजी के बाद लोकेश राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां श्रीलंका को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बनाई। श्रीलंका के 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने राहुल की 103 गेंद में छह चौकों से नाबाद 64 रन की पारी और हार्दिक पंड्या (36) के साथ पांचवें विकेट की उनकी 75 रन की साझेदारी से 6.4 ओवर शेष रहते छह विकेट पर 219 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने ईडन गार्डन्स पर 51 जबकि सिराज ने 30 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका की टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। उमरान मलिक ने भी 48 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज नुवानिदु फर्नांडो (50), कुसाल मेंडिस (34) और दुनिथ वेलालागे (32) ने श्रीलंका के लिए उपयोगी पारियां खेली। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम में 15 जनवरी को खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले टी20 श्रृंखला भी 2-1 से जीती थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेजबान टीम ने 86 रन तक ही शीर्ष चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा (17) ने कासुन रजिता पर चौके से खाता खोला जबकि शुभमन गिल (21) ने भी लाहिरू कुमारा (64 रन पर दो विकेट) पर लगातार दो चौके लगाए।रोहित ने कुमारा की गेंद को पुल करके छह रन के लिए भेजा लेकिन चमिका करूणारत्ने (51 रन पर दो विकेट) ने उन्हें विकेटकीपर मेंडिस के हाथों कैच करा दिया। गिल ने भी कुमारा पर लगातार दो चौके मारे लेकिन अगली गेंद को शॉर्ट मिडविकेट पर सीधे अविष्का फर्नांडो के हाथों में खेल गए। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले विराट कोहली ने भी सिर्फ चार रन बनाने के बाद कुमारा की गेंद को विकेटों पर खेला।

श्रेयस अय्यर (28) अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान अच्छी लय में दिखे। उन्होंने करूणारत्ने पर लगातार दो चौके मारे लेकिन कासुन रजिता की तेजी से अंदर आती गेंद पर पगबाधा हो गए। अय्यर ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन अंपायर्स कॉल आने पर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। राहुल और पंड्या ने इसके बाद पारी को संभाला। दोनों ने सतर्कता के साथ बल्लेबाजी करते हुए 20वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। राहुल और पंड्या ने एक और दो रन लेकर स्कोर को आगे बढ़ाया। पंड्या ने इस बीच रजिता के ओवर में दो चौके भी मारे। राहुल ने कुमारा पर चौके के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की जबकि पंड्या ने धनंजय डिसिल्वा का स्वागत चौके के साथ किया। दोनों ने 32वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया।

शनाका ने इसके बाद गेंद करूणारत्ने को थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं करते हुए पंड्या को विकेटकीपर मेंडिस के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। पंड्या ने 53 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे। अच्छी फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल (21) ने आते ही करूणारत्ने की नोबॉल पर चौका और फिर फ्री हिट पर छक्का जड़कर भारत के ऊपर से दबाव कम किया। अक्षर हालांकि धनंजय की गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर करूणारत्ने को कैच दे बैठे। राहुल ने रजिता की गेंद पर एक रन के साथ 93 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।भारत को अंतिम 10 ओवर में सिर्फ 25 रन की जरूरत थी और राहुल ने कुलदीप यादव (नाबाद 10) के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *