सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर भुपिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, रात में ही किया गया अंतिम संस्कार

3 मिनट पढ़ें
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर भुपिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, रात में ही किया गया अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर भुपिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, रात में ही किया गया अंतिम संस्कार

Advertisement

 

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. जाने-माने प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है. सिंगर भूपिंदर सिंह के निधन के बारे में उनके परिजनों ने जानकारी दी. बता दें कि उनकी पत्नी ने बताया कि दिग्गज सिंगर कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. आपको ये भी बता दें कि उनका कल रात को ही करने का फैसला लिया गया. वह कोरोना की चपेट में थे, जिसके चलते ये फैसला लिया गया. उनके पार्थिंव शरीर को सीधे ओशिनवारा की शमशान भूमि ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, भुपिंदर सिंह के करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सभी परेशानियों के बीच वे कोरोना संक्रमण की चपेट में भी आ गए

मिली जानकारी के मुताबिक, भूपिन्दर सिंह कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे उन्हें यूरीन की भी समस्या थी इन सभी परेशानियों के बीच वे कोरोना संक्रमण की चपेट में भी आ गए जिसके चलते उनकी परेशानियां और बढ़ गईं दिवंगत गायक भूपिंदर सिंह के दोस्त और म्यूजिक डायरेक्टर उत्तम सिंह के मुताबिक, वह अंधेरी ईस्ट के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती थे उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना की वजह से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर नहीं ले जाया जाएगा।

Advertisement

भुपिंदर सिंह ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली

भुपिंदर सिंह ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में गाने गाए. भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए गाना जाता है. उन्होंने मौसम, सत्ते पे सत्ता, अहिस्ता अहिस्ता, दूरियां और हकीकत समेत कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज से सजाया. उनके निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सभी दिवंगत सिंगर को श्रद्धांजलि भेंट कर रहे हैं. बता दें कि उनके निधन पर सिंगर शाहिद माल्या और श्रुति उल्फत समेत कई कलाकार पहुंचे।

ऑल इंडिया रेडियो के लिए एक गायक और गिटारवादक के रूप में भी किया काम

भूपिंदर सिंह का जन्म 6 फरवरी, 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था, उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे साल 1978 में रिलीज हुई एक फिल्म में गुलजार के लिखे गाने वो जो शहर था से उन्हें खासी लोकप्रियता हासिल हुई मिली उनके फेमस गानों की बात करें तो उनमें – होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा, दिल ढूंढता है, दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता जैसे गाने आज भी लोगों के जुबान में चढ़ें हुए हैं उन्होंने बचपन में अपने पिता से गिटार बजाना सीखा था दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए एक गायक और गिटारवादक के रूप में भी काम किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *