सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तनुश्री दत्ता के खिलाफ साजिशें रच रहा बॉलीवुड माफिया! एक्ट्रेस बोलीं- ‘कान खोलकर सुन लो, सुसाइड नहीं करूंगी’

3 मिनट पढ़ें
तनुश्री दत्ता के खिलाफ साजिशें रच रहा बॉलीवुड माफिया! एक्ट्रेस बोलीं- 'कान खोलकर सुन लो, सुसाइड नहीं करूंगी'

तनुश्री दत्ता के खिलाफ साजिशें रच रहा बॉलीवुड माफिया! एक्ट्रेस बोलीं- 'कान खोलकर सुन लो, सुसाइड नहीं करूंगी'

Advertisement

 

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की गिनती उन कलाकारों में होती है, जो बेखौफ होकर अपनी बात रखते हैं। तनुश्री बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। दरअसल, तनुश्री इस बार अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड माफिया पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी तकलीफ जाहिर की है।

मेरी गाड़ी के ब्रेक दो बार खराब किए गए

उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड माफिया उन्हें परेशान कर रहा है, लेकिन वह डरने वालों में से नहीं हैं। तनुश्री ने पोस्ट में लिखा है, ‘मुझे परेशान किया जा रहा है और निशाना बनाया जा रहा है। प्लीज आप कुछ करिए।!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘पहले तो मेरा बॉलीवुड वर्क पिछले एक साल में तहस-नहस कर दिया गया है। फिर एक मेड को प्लांट किया गया जिसने मेरे पानी में दवाएं और स्टेरॉइड मिला दिए, जिससे मुझे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो गईं। फिर जब मैं उज्जैन चली गई तो वहां पर मेरी गाड़ी के ब्रेक दो बार खराब किए गए और मेरा एक्सीडेंट हो गया। मैं मरने से बाल-बार बची और फिर 40 दिन के बाद सामान्य जिंदगी जीने के लिए मुंबई वापस आ गई। अब मेरी बिल्डिंग में मेरे फ्लैट के बाहर अजीब और घटिया चीजें हो रही हैं।’ तनुश्री ने आगे लिखा कि एक बात तो पक्की है कि मैं सुसाइड नहीं करूंगी। यह बात सभी कान खोलकर सुन लो। ना ही मैं यहां से कहीं भागने वाली हूं। मैं यहां रहने आई हूं और अपने करियर को और ऊंचा उठाऊंगी।

Advertisement

बहुत से लोग मेरी बातों को खारिज करेंगे

बॉलीवुड माफिया, महाराष्ट्र का पुराना राजनीतिक सर्किट और घटिया सोच वाले एंटी नेशनल क्रिमिनल आमतौर पर लोगों को परेशान करने के लिए इस तरह काम करते हैं।’ अभिनेत्री ने यह भी लिखा कि मुझे यकीन है कि ‘मीटू’ के दोषी और जिस एनजीओ का मैंने पर्दाफाश किया था, वही के लोग इसके पीछे हैं। उनके अलावा कोई और आखिर मुझे टारगेट या परेशान क्यों करेगा। शर्म करो ! मुझे पता है कि बहुत से लोग मेरी बातों को खारिज करेंगे, लेकिन मैं इस बारे में बहुत लंबे वक्त से इंस्टा पर अपडेट डालती रही हूं।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन और सैन्य शासन लगा दिया जाए

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही ज्यादा मानिसक और मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न है। यह किस तरह की जगह है जहां पर युवाओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने पर परेशान किया जाता है और मार दिया जाता है। काश महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन और सैन्य शासन लगा दिया जाए और केंद्र सरकार जमीनी स्तर के मामलों पर भी पूर्ण नियंत्रण ले। यहां चीजें वास्तव में हाथ से निकल रही हैं। मेरे जैसे सामान्य लोग पीड़ित हैं। यहां पर कुछ बड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *