सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बहन अजीता को Bobby Deol ने किया बर्थडे विश, पिता धर्मेंद्र के साथ शेयर की अनदेखी फोटो

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bobby Deol ने बहन अजीता को किया बर्थडे विश, पिता धर्मेंद्र के साथ शेयर की अनदेखी फोटो

Bobby Deol Drops A Rare And Unseen Picture Of His Sister Ajeeta | Ajeeta की  अनदेखी तस्वीर की शेयर

बॉबी देओल ने अपनी बहन को बर्थडे विश किया है. उन्होंने बहन की एक अनदेखी फोटो शेयर की है, जिसमें बॉबी की बहन और पिता धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं.

एक्टर बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन अजीता को बर्थडे विश किया है. उन्होंने अपनी बहन अजीता और पिता धर्मेंद्र की एक अनदेखी फोटो शेयर की है. फोटो में पिता और बेटी का क्यूट बॉन्ड देखने को मिल रहा है. अजीता अपने पिता के कंधे पर सिर रखकर पोज देती दिख रही हैं. ये फोटो देओल फैमिली के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

बॉबी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अजीता हैप्पी बर्थडे. लव यू.

इस फोटो पर धर्मेंद्र और सनी देओल ने भी कमेंट किए हैं. धर्मेंद्र ने लिखा- हैप्पी बर्थडे Annuan. जीती रहो, खुश रहो,सेहतमंद रहो, मेरी डार्लिंग बेबी. लव यू माय डार्लिंग बेबी. वहीं सनी देओल ने बहुत सारे रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं.

Advertisement

बता दें कि धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई. धर्मेंद्र और प्रकाश के दो बेटे सनी और बॉबी देओल हैं. वहीं दो बेटियां हैं. एक बेटी का नाम है अजीता और दूसरी का विजेता. सनी और बॉबी एक्टर्स हैं लेकिन उनकी बहनें इंडस्ट्री से दूरी बनाए रहती हैं. वो लाइमलाइट से कोसों दूर हैं. खबरें हैं कि अजीता यूएस में रहती हैं और स्कूल में पढ़ाती हैं. सनी और बॉबी अपनी बहनोंं के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं.

वहीं धर्मेंद्र की दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ हुई है. इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं- ईशा देओल और अहाना देओल. ईशा एक्टर हैं और अहाना डांसर हैं.

एनिमल में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो विलेन के रोल में हैं. वहीं रणवीर कपूर मैन लीड रोल में हैं. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *