सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

अतीक अहमद के ऑफिस में मिले खून के धब्बे और चाकू, पुलिस ने शुरू की जांच

2 मिनट पढ़ें

यूपी : अतीक अहमद के ऑफिस में मिले खून के धब्बे और चाकू, पुलिस ने शुरू की जांच

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अतीक अहमद की हत्या को लेकर तीन सदस्‍यीय न्‍यायिक आयोग का गठन किया है. इस आयगो की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय कर रहे हैं.

माफिया अतीक अहमद के प्रयागराज स्थित दफ्तर में पुलिस को खून के धब्बे मिले हैं. पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है. प्रयागराज के एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि मैंने अतीक के दफ्तर की जांच की है. मुझे वहां सिढ़ी के पास खून के धब्बे और एक चाकू मिला है. हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं. खून के धब्बे की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुलाया है.

सीएम ने दिए थे उच्चस्तरीय जांच के आदेश

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अतीक अहमद की हत्या को लेकर तीन सदस्‍यीय न्‍यायिक आयोग का गठन किया है. इस आयगो की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय कर रहे हैं. आयोग दो महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगा. आयोग में प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी को भी शामिल किया गया है.

हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग की. साथ ही उन्‍होंने अपने आवास पर गृह विभाग, डीजीपी और डीजी स्पेशल को तलब कर कानून व्यवस्था पर उच्‍चस्‍तरीय मीटिंग की, जिसके बाद प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई. इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न जिलों में फुट पेट्रोलिंग की. साथ ही प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *