Home दिल्ली-एनसीआर Seva Sankalp Abhiyan : सेवा, संकल्प अभियान के तहत शाहदरा जिला भाजपा ने...

Seva Sankalp Abhiyan : सेवा, संकल्प अभियान के तहत शाहदरा जिला भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

0
142

Seva Sankalp Abhiyan : सेवा, संकल्प अभियान के तहत शाहदरा जिला भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा सेवा, संकल्प अभियान के अंतर्गत शाहदरा विधानसभा के झिलमिल क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर में युवाओं एवं अन्य रक्तदाताओं द्वारा कुल 151 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में रक्त की प्रत्येक यूनिट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाने का यह प्रयास समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम में शाहदरा जिला प्रभारी विक्रम बिधूड़ी, सह प्रभारी सागर त्यागी, शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा, शाहदरा विधायक संजय गोयल, जिला प्रवक्ता एवं शिविर संयोजक अमित क्वात्रा, जिला प्रवक्ता विनीत जैन, सह-संयोजक ललित शर्मा एवं सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here