सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

यूपी चुनाव में JDU और VIP के उतरने से BJP की बढ़ेगी परेशानी 

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का असर बिहार में एनडीए  पर भी पड़ता दिख रहा है। वहां मुकेश सहनी की विकासशील इनसान पार्टी की एंट्री बीजेपी की आंखों की किरकिरी बन गई है। वीआइपी यूपी की 165 सीटों पर अपने उम्मीदवार देने की तैयारी में है। वहां जनता दल यूनाइटेड  के बाद अब वीआइपी ने बीजेपी की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी है। वीआइपी यूपी में निषाद वोट बैंक को एकजुट कर अपनी जमीन मजबूत करने की रणनीति पर चल रहा है। बीजेपी भी झुकने को तैयार नहीं है।

जेडीयू नेता केसी त्‍यागी  ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इसपर अगर बात नहीं बनी तो जेडीयू सीमित सीटों पर अपने बल पर चुनाव लड़ेगी। स्‍पष्‍ट है कि यूपी में जेडीयू अधिक सीटों पर चुनाव लड़कर अपना आधार बढ़ाना चाहता है। उसकी नजरें बिहार सीमावर्ती व बिहारी प्रभाव वाली सीटों पर रहेगी। इसका सीधा प्रभाव बीजेपी पर पड़ेगा।

यूपी एनडीए में जेडीयू का पेंच फंसा ही हुआ है कि अब वीआइपी ने165 सीटों पर उम्मीदवार देने की घोषणा कर दी है। वीआइपी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने यूपी में निषाद वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए इस बिरादरी से आने वाली फूलन देवी   का कार्ड खेला है। मुकेश सहनी ने यूपी में फूलन देवी शहादत दिवस मनाने की घोषणा कर इसका आगाज किया। हालांकि, वहां की याेगी आदित्‍यनाथ सरकार   ने उन्‍हें ऐसा करने से रोका, उन्‍हें एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया।

Advertisement

इसपर मुकेश सहनी उखड़ गए। इसके बाद से मुकेश सहनी की यूपी में बीजेपी से अदावत के कई उदाहरण हैं। यूपी में बीजेपी से मुकेश सहनी के ठनने के पीछे वहां कई इलाकों में निषाद वोटों की निर्णायक हैसियत है। वहां निषाद, मल्लाह और कश्यप वोट बैंक करीब चार फीसद है। बीजेपी यूपी चुनाव से वीआइपी काे आउट करना चाहती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *