सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

राजधानी में जल संकट का समाधान करने में जुटी भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल

राजधानी में जल संकट का समाधान करने में जुटी भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार : मुकेश बंसल

Advertisement

राजधानी में जल संकट का समाधान करने में जुटी भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार : मुकेश बंसल

* टैंकर माफिया होगा खत्म

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भीषण गर्मी में इस बार राजधानी दिल्ली में जल संकट नहीं हो इसके लिए दिल्ली की भाजपा सरकार पूरी तरह से जुट चुकी है | जीपीएस युक्त टैंकरों और पारदर्शी व्यवस्था के साथ सरकार जल संकट को खत्म करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है | यह कहना है कर्दम पुरी वार्ड से भाजपा के निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते हैं पिछले एक दशक से गर्मियों के मौसम में दिल्ली जल संकट से जूझती रही है उस वक्त की आम आदमी पार्टी की सरकार जल संकट के लिए अक्सर केंद्र सरकार तथा हरियाणा सरकार पर आरोप प्रत्यारोप लगाती रहती थी जबकि उसके समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं करती थी |

मुकेश बंसल कहते हैं सत्ताधारी दल के विधायकों की टैंकर माफिया से सांठगांठ के चलते जल संकट और ज्यादा गहरा जाता था और दिल्ली के लोगो को महंगी दर पर बाज़ार से पानी खरीद कर पीना पड़ता था लेकिन अब दिल्ली की भाजपा सरकार इस ओर कड़े कदम उठा रही है जिनका निश्चित रूप से असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा |

Advertisement

मुकेश बंसल कहते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एक हजार से अधिक जीपीएस युक्त पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली में जल आपूर्ति को पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है | इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक नल के माध्यम से पानी पहुंचाना है. यह आयोजन दिल्ली के विकास और जल संकट के समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा मकसद केवल हंगामा खड़ा करना नहीं, बल्कि दिल्ली की सूरत बदलना है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के सांसद, विधायक, पार्षद और अधिकारी एकजुट होकर विकास के लिए काम कर रहे हैं |

मुकेश बंसल कहते है कि भाजपा सरकार के गठन के 60 दिनों में ही टैंकर माफिया को खत्म करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए प्रत्येक टैंकर में जीपीएस सिस्टम और कमांड सेंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि पानी की आपूर्ति की निगरानी हो सके. उन्होंने कहा, “हर टैंकर की निगरानी जनता स्वयं करेगी। दिल्ली सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम कर रही है. न पानी की लीकेज होगी, न भ्रष्टाचार की | इन टैंकरों में लगे सिस्टम की मदद से अब हर टैंकर की लोकेशन, उसकी स्पीड और पानी कहां पहुंचाया गया, इसकी पूरी जानकारी रियल टाइम में मिल सकेगी. सरकार ने एक कंट्रोल सेंटर भी बनाया है जहां से इन टैंकरों की निगरानी की जाएगी. यह सुनिश्चित करेगा कि कोई टैंकर रास्ते में न रुक जाए और पानी समय पर सही जगह पहुंचे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *