सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देश के विकास के लिए समर्पित है भाजपा का घोषणा पत्र : प्रवेश शर्मा

2 मिनट पढ़ें
देश के विकास के लिए समर्पित है भाजपा का घोषणा पत्र : प्रवेश शर्मा

देश के विकास के लिए समर्पित है भाजपा का घोषणा पत्र : प्रवेश शर्मा

Advertisement

देश के विकास के लिए समर्पित है भाजपा का घोषणा पत्र : प्रवेश शर्मा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,भाजपा का घोषणा पत्र दर्शाता है भाजपा का देश के विकास के प्रति लिया गया संकल्प, देश की जनता से किए गए वादों को पूरा करने की भाजपा की जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, जी हां लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र पर ऐसा कहना है भाजपा के पूर्व नेता सदन प्रवेश शर्मा का। भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र पर बात करते हुए प्रवेश शर्मा ने कहा की भाजपा का घोषणा पत्र भाजपा की दूरदर्शिता को दर्शाता है। प्रवेश शर्मा ने बताया की मेरीटाइम विजन को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है की भाजपा देश और देश की जनता की सुरक्षा और विकास के लिए इंडो पैसिफिक क्षेत्र के देशों के साथ सहयोग जारी रखेगी।

Advertisement

प्रवेश शर्मा ने आगे बताया की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है की भाजपा विशेष खनिजों की उपलब्धता के लिए वैश्विक साझेदारी के साथ काम करेगी। इसके साथ साथ ग्लोबल सप्लाई चेन, खनन, प्रोसेसिंग और संबंधित टेक्नोलॉजी को और सुरक्षित करेगी। प्रवेश शर्मा ने आगे बताया की भारत के डिप्लोमेटिक नेटवर्क के विस्तार हेतु भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है की भाजपा भारत देश के हितों को आगे बढ़ाने के लिए अपने मिशन और डिप्लोमेट्स के नेटवर्क का विस्तार करेगी।

प्रवेश शर्मा ने आगे बताया की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है की भाजपा भारत देश से अवैध रूप से ले जाई गई भारतीय मूर्तियों और कलाकृतियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा की भाजपा का घोषणा पत्र इस बात को भी साबित करता है की भाजपा ने जो योजनाएं देश की जनता के लिए बनाई उनका लाभ देश की जनता को मिला और ऐसी अन्य योजनाओं का लाभ आगे भी निरंतर मिलने के लिए देश की जनता भाजपा को ही वोट देगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *