सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

झूठ का पुलिंदा है भाजपा का संकल्प पत्र : वेद प्रकाश बेदी

3 मिनट पढ़ें
वेद प्रकाश बेदी

झूठ का पुलिंदा है भाजपा का संकल्प पत्र : वेद प्रकाश बेदी

Advertisement

झूठ का पुलिंदा है भाजपा का संकल्प पत्र : वेद प्रकाश बेदी

* जनता को गुमराह कर रही है भाजपा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली, भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है जिसमें दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया गया है। इसके अलावा होली दीवाली पर एक एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया गया है। भाजपा के द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र पर बात करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट वेद प्रकाश बेदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है और कुछ नहीं। वेद प्रकाश बेदी ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है भाजपा ने उन राज्यों में ही अभी तक अपने वादे पूरे नहीं किए हैं तो दिल्ली की जनता उनके संकल्प पत्र के रूप में जारी किए गए झूठ के पुलिंदे पर भरोसा क्यों करे | वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टे बट्टे है, दोनों ही झूठे वादों के सहारे दिल्ली में सरकार बनाना चाहते है क्योंकि केंद्र में रहते हुए भाजपा ने और दिल्ली की सत्ता पर रहते हुए आम आदमी पार्टी ने कोई भी ऐसे जनहित के कार्य नहीं किए है जिनके ऊपर वह दिल्ली की जनता से वोट मांग सके। वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा कि मुफ्त बिजली और पानी का दम भरने वाली इन राजनीतिक पार्टियों से मैं यह सवाल करता हूं कि अगर यह मुफ्त बिजली और पानी देने की बात करती हैं तो फिर लोगों के घरों का बिल कई हजारों में क्यों आता है |

Advertisement

मैं भाजपा से यह सवाल करता हूं कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने की बात तो कर रही है लेकिन भाजपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं की अधिक भागीदारी की तरफ क्या सोचा है | मैं भाजपा से यह सवाल करता हूं कि उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में क्या सोचा है |

क्या सिर्फ महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देना काफी है | नहीं बिल्कुल नहीं. वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा कि मैं भाजपा से यह सवाल पूछता हूं कि उन्होंने केंद्र में रहते हुए कितने सरकारी अस्पतालों की हालत को सुधारा क्या . मैं भाजपा से यह सवाल पूछता हूं कि केंद्र में रहते हुए उन्होंने कितने लोगों की पेंशन शुरू की, वेद प्रकाश बेदी ने आगे कहा कि जब भाजपा ने केंद्र में रहते हुए महिलाओं के लिए कुछ खास कार्य नहीं किया, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया, बुजुर्गों के लिए कुछ नहीं किया तो वह दिल्ली में इन कार्यों को करने का दम किस आधार पर भर रही है | वेद प्रकाश बेदी ने कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता को सिर्फ गुमराह करने की कोशिश कर रही है और कुछ नहीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *