सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा का जनता दरबार साबित होगा जनता के लिए वरदान : रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
रोमेश चन्द्र गुप्ता

भाजपा का जनता दरबार साबित होगा जनता के लिए वरदान : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

भाजपा का जनता दरबार साबित होगा जनता के लिए वरदान : रोमेश चन्द्र गुप्ता

* लोगो की समस्याओं का समाधान

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज : भाजपा दिल्ली प्रदेश ने हर शनिवार को पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश ऑफिस में जनता दरबार लगाने का फैसला लिया है जहां केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ भाजपा का एक सांसद जनता दरबार में आएगा और लोगों की समस्याओं को सुनेगा। इसी विषय पर बात करते हुए शाहदरा जिला भाजपा के महामंत्री पूर्व निगम पार्षद रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के द्वारा लिया गया जनता दरबार लगाने का फैसला बहुत बेहतरीन है और मैं इस फैसले की प्रशंसा करता हूं।

रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा की यह फैसला समय की मांग भी था क्योंकि जिस आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने दिल्ली में काम करने के लिए सत्ता पर बिठाया था उस आम आदमी पार्टी ने और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने तो दिल्ली की जनता के साथ धोखा करते हुए करोड़ों रुपयों का घोटाला कर दिया और जनता को बीच मझधार में परेशान होने के लिए छोड़ दिया। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा की पिछले 5 वर्षों में दिल्ली में जनता के लिए कोई काम नहीं हुआ इसलिए 5 वर्षों से दिल्ली की जनता पीड़ित है, परेशान है, दुखी है आम आदमी पार्टी से, अरविंद केजरीवाल से उनके सभी मंत्रियों से।

Advertisement

रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता की कोई सुनने वाला नहीं है, कोई उनके दुख को, उनके दर्द को समझने वाला नहीं है, कोई ऐसा नेता नहीं है आम आदमी पार्टी का जिसको आज दिल्ली की जनता जाकर अपनी परेशानियां बता सके और वह उनका हल करें इसलिए ही भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाया और जो काम एक सत्ताधारी पार्टी होने के नाते आम आदमी पार्टी को करना चाहिए वह काम अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने हाथों में ले लिया है।

रोमेश चंद्र गुप्ता ने बताया की अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद हमारे केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ हर शनिवार को जनता दरबार में आएंगे, जनता की समस्याओं को सुनेंगे, जनता की परेशानियों को सुनेंगे और उन समस्याओं को हल करने के लिए काम करेंगे और कोशिश करेंगे कि दिल्ली की जनता की जो परेशानियां हैं वह दूर हो सके और दिल्ली की जनता खुश रहे। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा की भारतीय जनता पार्टी का सिर्फ एक ही लक्ष्य है जन सेवा, जनता की सेवा फिर चाहे भारतीय जनता पार्टी किसी राज्य में सत्ता पर हो या ना हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता हमेशा इस बात के लिए प्रयासरत रहते हैं की जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *