सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गठबंधन हो या नहीं हो दिल्ली की सातों सीटें जीतेगी भाजपा : गौतम गंभीर

3 मिनट पढ़ें
गठबंधन हो या नहीं हो दिल्ली की सातों सीटें जीतेगी भाजपा : गौतम गंभीर

गठबंधन हो या नहीं हो दिल्ली की सातों सीटें जीतेगी भाजपा : गौतम गंभीर

Advertisement

गठबंधन हो या नहीं हो दिल्ली की सातों सीटें जीतेगी भाजपा : गौतम गंभीर

* पूरे देश में बज रहा है मोदी जी के नाम का डंका
* देश की जनता से है हमारा गठबंधन
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन होगा या नहीं यह हमारा विषय नहीं है | हमारा विषय है हमने अपने कार्यकाल में जनता के अनुरूप क्या काम किये हैं ,जनता हमें कितना प्यार करती है और जनता से हमारा कितना गठ्बन्धन है | यह कहना है पूर्वी दिल्ली
के सांसद गौतम गंभीर का | गौतम गंभीर नें मुलाकात में बताया देश की जनता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी की मुरीद है उनकी नीतियों की मुरीद है | हिंदुस्तान का आवाम उन्हें दिल से चाहता है और लोकसभा का चुनाव उन्ही के नाम पर लड़ा जाता है लिहाजा हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता गठ्बन्धन होगा या नहीं हमें तो आखरी सांस तक जनता के लिए जीना है और जनता के लिए ही मरना है | रहा विकास कार्यों का जहां तक मेरे क्षेत्र का सवाल है उसकी एक लंबी फेरहिस्त है गली मौल्लो से लेकर हाई वे तक काम किये है हमने |

जो काम दिल्ली सरकार के अधीन है वे भी हमने उपराज्यपाल के माध्यम से और अपने फंड से पूरे कराए हैं और यह प्रयास निरंतर जारी है | एक सवाल के जवाब में गौतम नें कहा क्या आप फिर से पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं पर गौतम नें कहा यह भी मेरा विषय नहीं है यह निर्णय मेरी पार्टी को लेना है | गौतम कहते हैं भाजपा दिल्ली की सभी सातें सीटें जीतेगीं और पिछली बार के मुकाबले ज्यादा अंतराल से जीत होगी | लोगो को असली और नकली की पहचान है दिल्ली की जनता बहुत समझदार है लोगो को मालुम है देश किनके हाथों सुरक्षित है |

Advertisement

गौतम कहते हैं भाजपा अपने द्वारा किए गए दस वर्षों के कार्यों पर जनता से वोट मांगेगी और मुझे पूरी उम्मीद है की भाजपा ने जिस तरह के काम देश के विकास और जनता की प्रगति के लिए किए है उस हिसाब से जनता दिल खोलकर भाजपा को वोट देगी और देश में तीसरी बार बनेगी एक बार फिर से भाजपा सरकार। भाजपा की नीतियों व योजनाओं ने देश के हर धर्म व हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया है, कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जो भाजपा की नीतियों व योजनाओं से अनछुआ रहा हो | भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शिता के माध्यम से ऐसी ऐसी नीतियां बनाई उन्होंने न केवल शहरों में रह रहे लोगों को बल्कि गांव में रह रहे लोगों को भी लाभ पहुंचाया।

भाजपा के कार्यकाल में भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बना जिसमें 5जी रोल सबसे पहले हुआ। इसके अतिरिक्त भाजपा के कार्यकाल में ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट डील करने वाला देश बना। गौतम कहते हैं भाजपा ने अपने कार्यकाल में नारी सशक्तिकरण के लिए इतिहास की सबसे अधिक योजनाएं बनाई व लागू की । गौतम कहते हैं ऐसे ही कई अनगिनत कार्य है जो भाजपा ने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के हित में किए है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *