सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें इस बार भी जीतेगी भाजपा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें इस बार भी जीतेगी भाजपा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें इस बार भी जीतेगी भाजपा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें इस बार भी जीतेगी भाजपा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी पिछली बार की तरह इस बार भी राजधानी दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटें जीतेगी | यह कहना है पूर्व निगम पार्षद भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता वीर अर्जुन से बात करते हुए कहते हैं आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा दिल्ली में पूर्ण बहुमत से जीतेगी,हमने उनसे जाना कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से किस तरह मुकाबला करेगी जिस पर रोमेश गुप्ता ने कहा की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर भी भाजपा के टक्कर में दूर दूर तक कहीं नहीं है।

Advertisement

रोमेश गुप्ता ने कहा की भाजपा पूरी तरह से तैयार है और भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनावों को पूरी ताकत से जीतेगी। रोमेश गुप्ता ने आगे कहा की दिल्ली की जनता के सामने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सच्चाई सामने आ गई है, दिल्ली की जनता को यह एहसास हो गया है की खुद को जनता के सामने आम दिखाते दिखाते अरविंद केजरीवाल बहुत ख़ास बन गए है। रोमेश गुप्ता ने आगे कहा की दिल्ली की जनता को पता लग गया है की आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार भ्रष्ट है और किस तरह से इन्होंने दिल्ली में लागू की योजनाओं और नीतियों में घोटाला करा है तभी तो इनके मंत्री जेल में बंद है चाहे वह मनीष सिसोदिया हो, संजय सिंह हो या फिर सतेंद्र जैन हो। रोमेश गुप्ता ने आगे कहा की दिल्ली की जनता को इस बात का एहसास भी हो गया है की अगर सच में कोई ऐसी पार्टी है जो जनता के लिए सोचती है, जनता की भलाई व बेहतरी के लिए सोचती है, दलितों व पिछड़ों के लिए सोचती है, देश के युवा से ले कर बुजुर्ग के लिए सोचती है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है और कोई नहीं। आज देश का हर एक व्यक्ति भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों से बेहद खुश है। रोमेश गुप्ता ने आगे कहा की भाजपा ने हमेशा ही जनता की भलाई के लिए काम किया है और आगे भी इसी तरह करती रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *