सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

विधानसभा चुनावों में बम्पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

विधानसभा चुनावों में बम्पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : दीपक गाबा

Advertisement

विधानसभा चुनावों में बम्पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : दीपक गाबा

* विकास के नए युग की शुरुआत करना चाहती है जनता

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली में बंपर जीत दर्ज करेगी भारतीय जनता पार्टी | ऐसा कहना है भाजपा शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का। वीर अर्जुन से दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए दीपक गाबा ने कहा कि अबकी बार दिल्ली में भाजपा बंपर जीत हासिल करते हुए अपनी सरकार बनाएगी। दीपक गाबा ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है, दिल्ली की जनता भाजपा को दिल्ली में लाना चाहती है क्योंकि जो आम आदमी पार्टी पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता पर राज कर रही है उसने अपने कुशासन और अपने भ्रष्टाचार से इस बात को साबित कर दिया है कि वह सिर्फ नाम की ही आम आदमी पार्टी है वैसे तो उसका असली काम जनता के साथ धोखा करना और घोटाले करके अपने मंत्रियों की जेबों को भरना है। दीपक गाबा ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता पिछले 10 सालों से पीड़ित है, परेशान है और अब दिल्ली की जनता दिल्ली में विकास के एक नए युग की शुरुआत करना चाहती है जिसके लिए दिल्ली की जनता भाजपा को दिल्ली की कमान देना चाहती है।

Advertisement

दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली की जनता को भाजपा पर भरोसा है कि जिस तरह से भाजपा ने पूरे देश में जनहित के कार्य किए हैं उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में भी जनहित के कार्य करेगी और दिल्ली का जो विकास भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज पार्टी आम आदमी पार्टी की वजह से रुका हुआ था उस विकास को फिर से शुरू करेगी। दीपक गाबा ने आगे कहा की अब वक्त आ गया है कि दिल्ली में 10 सालों से झूठ का, भ्रष्टाचार का, धोखाधड़ी का, घोटालेबाजी का जो खेल आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के साथ खेल रही है दिल्ली की जनता को उससे छुटकारा मिले और दिल्ली की जनता को पिछले 10 सालों में जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए थी जिनसे दिल्ली की जनता वंचित रही वह मूलभूत सुविधाएं दिल्ली की जनता को मिले और वो सिर्फ भाजपा ही दे सकती है इसलिए दिल्ली में अबकी बार बंपर जीत की तरफ बढ़ रही है भारतीय जनता पार्टी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *