सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

लोकसभा चुनावों में दिल्ली से एक भी सीट नहीं जीतेगी भाजपा : श्रीदत्त शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

लोकसभा चुनावों में दिल्ली से एक भी सीट नहीं जीतेगी भाजपा : श्रीदत्त शर्मा

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : राजधानी दिल्ली से विधानसभा के लगातार तीन चुनाव और नगर निगम का चुनाव हारने के बाद पुरा भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व परेशान  है कि आम आदमी पार्टी से कैसे निपटा जाए | यह कहना है आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का | श्री दत्त शर्मा कहते है इसी सोच के चलते भाजपा नेतृत्व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को झूठे मामले में फंसा कर जेल में डाल रहा है |

Advertisement

पूर्व मंत्री सतेन्द्र जैन,पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा प्रखर वक्ता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को जेल में डाल अब दिल्ली सरकार के मंत्री राज कुमार आनन्द तथा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के पीछे ईडी लगा दी है | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं मनीष सिसोदिया के मामले में न्यायालय नें कठोर टिप्पणी भी की बावजूद इसके आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है |

श्रीदत्त शर्मा कहते हैं ईश्वर के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं है | न्यायालय से आज नहीं तो कल सभी को क्लीन चिट मिलेगी और सभी आप पार्टी नेता आरोप मुक्त हो जेल स्व बाहर आएंगे | श्रीदत्त शर्मा नें कहा माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नें आह्वान किया है हमें जेल में डालना हो तो डाल दीजिए हम लोग आन्दोलन से निकले हुए हैं जेल से और ज्यादा वोटों से जीतेगें | श्री दत्त शर्मा नें कहा अरविन्द जी के आह्वान के बाद हमने टीम के साथ अभियान शुरू कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली की सभी सातों सीटो पर हराना है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *