सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दो सौ का आंकड़ा भी नहीं कर पाएगी भाजपा पार :  वेद प्रकाश बेदी

3 मिनट पढ़ें
दो सौ का आंकड़ा भी नहीं कर पाएगी भाजपा पार :  वेद प्रकाश बेदी

दो सौ का आंकड़ा भी नहीं कर पाएगी भाजपा पार :  वेद प्रकाश बेदी

Advertisement

दो सौ का आंकड़ा भी नहीं कर पाएगी भाजपा पार :  वेद प्रकाश बेदी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में दो सौ से अधिक का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी जबकि शोर मचाया जा रहा है चार सौ के पार का | यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट वेदप्रकाश बेदी का | वेद प्रकाश बेदी कहते हैं ऐसा नहीं है कि भाजपा को इस बात का आभास नन्हीं है लेकिन लोगो को गुमराह करने के लिए भाजपा केवल भ्रम फ़ैलाने के लिए इस नारे का प्रयोग कर रही है | वेद प्रकाश बेदी कहते हैं भाजपा नें अपने दस साल के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढाई है | भ्रस्टाचार बढ़ा है ,देश पर लगातार कर्जा बढ़ रहा है फिर कौन सी उपलब्धि के दम पर भाजपा अपनी सीटें बढने का दावा कर रही है |

वेद प्रकाश बेदी कहते हैं  देश की जनता को हर मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी गुमराह करती है और भाजपा के नेताओं को इस काम में महारत हासिल है | वेद प्रकाश बेदी कहते  है भाजपा को अच्छे से मालूम है इस बार उनकी सरकार नहीं बनने जा रही बावजूद इसके हल्ला मचाया जा रहा है इस बार चार सौ के पार | बेदी  कहते है चार सौ तो उनका एक सपना है जो कभी पूरा नहीं होने वाला वे सवाल करते है जब आपको मालुम है हम चार सौ सीटें जीतने जा रहे है
फिर क्यों हाय तौबा मचा रहे हैं कभी इस पार्टी को तोड़ते हैं तो कभी उस पार्टी में सेंध लगाते हैं | सच्चाई यह है कि भाजपा इन्डिया गठ्बन्धन को लगातार मिल रहे जन समर्थन से घबरायी हुई है और दिखावे के लिए चार सौ पार का शोर मचा रही है देश की अर्थव्यवस्था में निरंतर सुधार  का दावा कर इस पार्टी के नेता और मंत्री देश की जनता को लगातार गुमराह कर रहे हैं |

Advertisement

जबकि असलियत यह है कि भाजपा की नीतियों की वजह से आज देश की अर्थव्यवस्था बदहाल है | श्री बेदी   कहते हैं  कि विकसित देश बनाने का दावा करने वाली भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देशवासियों पर तानाशाही रूप से जन विरोधी व गलत नीतियां बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से बर्बाद कर दिया है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *