सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पिछली बार से ज्यादा सीटें जीत सरकार बनाएगी भाजपा : रामनारायण दुबे

4 मिनट पढ़ें
पिछली बार से ज्यादा सीटें जीत सरकार बनाएगी भाजपा : रामनारायण दुबे

पिछली बार से ज्यादा सीटें जीत सरकार बनाएगी भाजपा : रामनारायण दुबे

Advertisement

पिछली बार से ज्यादा सीटें जीत सरकार बनाएगी भाजपा : रामनारायण दुबे

* गठबंधन नहीं दे पायेगा भाजपा को कोई चुनौती

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के गठबंधन से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ेगा, जी हां ऐसा कहना है भाजपा के पूर्व महापौर राम नारायण दुबे का। वीर अर्जुन ने राम नारायण दुबे से करी ख़ास बातचीत और उनसे जाना की लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से किस तरह से मुकाबला करेगी जिस पर राम नारायण दुबे ने कहा की मुझे नहीं लगता की भाजपा को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से लोकसभा चुनाव में कोई ख़ास फर्क पड़ेगा या कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन भाजपा को कोई कड़ी चुनौती दे पाएगा क्योंकि जो कार्य हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक किए है और जो कार्य वह कर भी रहे है उन कार्यों से लगभग 70 से 75 प्रतिशत लोग प्रभावित है और यह 70 से 75 प्रतिशत लोग सभी धर्म के है व हर वर्ग के है।

Advertisement

राम नारायण दुबे ने आगे कहा की इन 70 से 75 प्रतिशत लोगों में 5 से 7 प्रतिशत लोग मुस्लिम समुदाय से भी है क्योंकि सभी धर्म के लोग यही चाहते है की शांति से सरकार चलती रहे और जनता के हित में काम करती रहे जैसा मौजूदा समय में हो भी रहा है, मौजूदा समय की सरकार जनता के हित में काम भी कर रही है, जनता को सभी सुविधाएं भी मुहैया करवा रही है और बेहतरीन योजनाएं भी लागू कर रही है चाहे वह लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध करवाना
हो, जन धन योजना लागू करना हो, पेंशन उपलब्ध कराना हो, उज्ज्वला योजना हो, शौचालय बनवाने हो, बच्चों को पढ़ाई के लिए लैपटॉप वितरित करने हो
आदि। राम नारायण दुबे ने आगे कहा की मुझे ऐसा भी लगता है की मुस्लिम समुदाय में महिलाओं का ज्यादा प्रभाव रहेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ। राम नारायण दुबे ने आगे कहा की भाजपा अपने द्वारा किए गए कार्यों पर वोट मांगेगी और खास कर जो कार्य हमारे देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किए है वह बहुत ही प्रशंसनीय है, उन्होंने पूरे देशभर में हाईवे का जो जाल बिछाया है वह बेहद ही सराहनीय है।

राम नारायण दुबे ने आगे कहा की पहले जिस जगह पहुंचने में हमें 24 घंटे से भी अधिक का समय लगता था आज उसी जगह हाईवे के माध्यम से हम 12 घंटे में पहुंच जाते है। राम नारायण दुबे ने आगे कहा की मुझे पूरा भरोसा की अब के लोकसभा चुनाव में हम पिछली बार से अधिक सीटें जीतेंगे और इसमें कोई किंतु या परंतु का सवाल नहीं उठता है। राम नारायण दुबे ने आगे कहा की इस बार भी हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे और जिस तरह से पिछले दो कार्यकाल में 2014 से लेकर 2024 तक जनता के हित में कार्य हुए है ठीक उसी तरह फिर से हम जनहित के कार्य करेंगे, सभी धर्म और हर वर्ग के लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे और जैसा हमारी पार्टी का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास उसी के तहत कार्य होंगे क्योंकि सबका विश्वास हमारी पार्टी पर और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *