भाजपा बनाएगी दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार : गुरमीत सिंह सूरा

0
61
गुरमीत सिंह सूरा
भाजपा बनाएगी दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार : गुरमीत सिंह सूरा

भाजपा बनाएगी दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार : गुरमीत सिंह सूरा

* लोग समझ चुके हैं आप पार्टी की असलियत

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार हरियाणा में जीत हासिल करी है वहीं कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। बात आम आदमी पार्टी की करें तो आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का फर्क दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। इसी विषय पर बात करते हुए
भाजपा पश्चिमी जिले के पूर्व सह प्रभारी वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आए हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे भी कुछ इस तरह ही आएंगे, भाजपा को दिल्ली में बहुमत मिलेगी और भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी।

गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी चारों खाने चित्त होगी क्योंकि पिछले दस वर्षों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और अगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में कुछ अच्छा काम किया होता तो जनता आम आदमी पार्टी को वोट जरूर देती लेकिन आम आदमी पार्टी ने पिछले दस वर्षों में दिल्ली में कोई काम किया ही नहीं, आम आदमी पार्टी ने तो विकास के नाम पर दिल्ली का विनाश किया, आम आदमी पार्टी ने तो करोड़ों रुपयों का घोटाला करते हुए अपने मंत्रियों की जेबें भरी।

गुरमीत सिंह ने आगे कहा की जब पिछले दस वर्षों से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विनाश किया, जनता की समस्याओं को नहीं सुना, जनता की परेशानियों को नहीं सुना, दिल्ली की पीड़ित जनता को इधर उधर भटकने के लिए छोड़ दिया तब भारतीय जनता पार्टी सामने आई और भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता की समस्याओं को सुना और अपनी तरफ से पूरी कोशिश करी कि भाजपा दिल्ली की जनता की समस्याओं को हल कर सके। गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा कि दिल्ली में, सत्ता में नहीं रहते हुए भी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में एक सत्ताधीश पार्टी होने के जैसा काम किया है इसलिए अबकी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here