सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

BJP victory: तीन राज्यों में मिली बंपर जीत से उत्साहित हैं,देश भर के पार्टी कार्यकर्ता : संदीप कपूर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP victory: तीन राज्यों में मिली बंपर जीत से उत्साहित हैं,देश भर के पार्टी कार्यकर्ता : संदीप कपूर
– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,पश्चिम बंगाल समेत असम में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। पुडुचेरी में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है। भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर बात करते हुए कृष्णा नगर वार्ड के निगम पार्षद संदीप कपूर ने कहा कि यह जीत भाजपा द्वारा देश में किए गए जनहित के कार्यों की जीत है, यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जनता के अटूट विश्वास को दिखाती है। संदीप कपूर ने कहा कि इस जीत से भाजपा के सभी कार्यकर्ता बहुत ही उत्साहित है। संदीप कपूर ने कहा कि आज पूरे देश की जनता भाजपा के शासन से खुश है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से खुश है। आज पूरे देश की जनता भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संतुष्ट है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, वह जमीनी स्तर पर किए जा रहे हैं जिसका सीधा सीधा लाभ जनता को प्राप्त हो रहा है। संदीप कपूर ने कहा कि आज हर राज्य में भारतीय जनता पार्टी को जनता दिल खोलकर वोट दे रही है और भारी बहुमत से जीत दिला रही है जिसका मुख्य कारण यह है कि भाजपा के द्वारा जो योजनाएं लागू की गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो नीतियां लागू की गई हैं उनका लाभ जनता तक पहुंचा है। संदीप कपूर ने आगे कहा कि मौजूदा समय में केंद्र में भाजपा की सरकार है लेकिन लोग यह चाहते है कि उनके राज्य में भी भाजपा की सरकार बने इसलिए भाजपा पर अपना भरोसा जताते हुए स्थानीय जनता भाजपा को बंपर जीत का तोहफा दे रही है। संदीप कपूर ने कहा कि भाजपा जनता की बेहतरी के लिए एक से बढ़कर एक विकास कार्यों को करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। संदीप कपूर ने आगे कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा के शासन में भारत देश का संपूर्ण विकास होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *