दिल्ली के सुपर सी.एम.बनने की कोशिश में है भाजपा : सुभाष चन्द्र लाला
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक के जरिये भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में चोर दरवाजे से सत्ता चलाना चाहती है तभी इसके लिए इतनी ताकत लगाकर कानून बनाया जा रहा है | यह कहना है आम आदमी पार्टी विश्वास नगर वार्ड के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का | सुभाष चन्द्र कहते है भाजपा जनता द्वारा चुनी सरकार को काम नहीं करने दे रही उसके अधिकारों पर कैंची चलाई जा रही है | केंद्र सरकार राज्य सरकार की नियत पर शक कर रही है | सुभाष लाला सवाल उठाते हैं क्या इसी का नाम लोकतंत्र है | वे कहते हैं इतना अत्याचार तो आपातकाल में भी नहीं किया जाता |
सुभाष लाला कहते हैं इस बिल के माध्यम से केंद्र सरकार और भाजपा नेता दिल्ली का सुपर सी.एम.बनना चाहते हैं | यह दिल्ली की जनता पर सीधा हमला है इससे साबित होता है केंद्र सरकार किसी ना किसी तरह से दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना चाहती है | इस बिल के माध्यम से दिल्ली की निर्वाचित सरकार की शक्तियों को सीमित कर दिया गया है | इसके बाद दिल्ली के मसलो पर उपराज्यपाल और केन्द्रीय गृह मंत्रालय की भूमिका और अधिक अहम हो जायेगी |सुभाष लाला नें विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया गया सबसे अवैध कानून बताया | उन्होंने कहा केंद्र सरकार के पास इस विधेयक को लाने का नैतिक अधिकार भी नहीं था क्योंकि यह संविधान के विरुद्ध है | सुभाष लाला नें कहा केंद्र में भाजपा की सरकार है आधे से ज्यादा राज्यों मे इनकी सरकार है फिर भी दिल्ली में एक निर्वाचित सरकार होने के बावजूद पर्दे के पीछे से सरकार चलाना चाहती है |