सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ITO बैराज पर हो रहे रार में फंसे BJP प्रदेश अध्यक्ष, सौरभ भारद्वाज ने दिया साक्ष्य

5 मिनट पढ़ें
Advertisement

ITO बैराज पर हो रहे रार में फंसे BJP प्रदेश अध्यक्ष, सौरभ भारद्वाज ने दिया साक्ष्य

आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में लगातार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है, और दोनों की दलों के नेता, एक-दूसरे को गलत और झूठा साबित करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

राजधानी दिल्ली को बाढ़ से तो राहत मिलनी शुरू हो गयी है, लेकिन अब इसे लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में लगातार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है, और दोनों की दलों के नेता, एक-दूसरे को गलत और झूठा साबित करने की कोशिश में लगे हुए हैं. इस सियासी खींचतान में कभी आप का पलड़ा भारी हो रहा है, तो कभी बीजेपी उन पर भारी पड़ रही है. लगातार दोनों ही दल तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर एक-दूसरे पर दोषारोपण करने में लगे हुए हैं.

आप ने लगाया था साजिश के तहत दिल्ली को डुबोने का आरोप

इसकी शुरुआत तब हुई जब आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हथिनीकुंड बैराज के पास का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा गया कि हथिनीकुंड के पास यूपी के सहारनपुर की तरफ जाने वाला हर बिल्कुल सूखा पड़ा है, जबकि दिल्ली की तरफ पानी छोड़ कर दिल्ली को डुबाने की साजिश रची गयी है. इस साजिश के पीछे आप ने बीजेपी के होने की आशंका जाहिर की थी. जिसके बाद से ही जहां बीजेपी इसे लेकर आप पर हमलावर होते हुए तमाम आरोप लगाने लगी तो वहीं विश्लेषक हथिनीकुंड से पानी के यमुआ में छोड़े जाने के कारणों का विश्लेषण करने लगे.

बीजेपी का दावा ITO बैराज को लेकर नहीं लिखा हरियाणा को एक भी पत्र

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के उस बयान को झूठा बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि, उनकी तरफ से कई बार हरियाणा सरकार से ITO बैराज की देखरेख की सुपुर्दगी की मांग की गई, लेकिन उन्हें ITO बैराज की देखभाल की जिम्मेदारी नहीं दी गयी. सीएम के इस बयान को चुनौती देते हुए सचदेवा ने कहा था कि वे झूठ बोल रहे हैं और उनका दावा है कि एक बार भी केजरीवाल सरकार की तरफ से ITO बैराज से संबंधित चिट्ठी हरियाणा सरकार को नहीं लिखी गयी.

Advertisement

गलत बयान दे कर फंसे बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

इसके जवाब में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सचदेवा के दावों की पोल खोल दी. उन्होंने 2017, 2021 और 2022 में दिल्ली सरकार के एडिशन चीफ सेक्रेटरी समेत अन्य अधिकारियों द्वारा अलग-अलग मौकों पर हरियाणा को लिखे पत्रों में ITO बैराज के मेंटेनेंस न होने का हवाला देते हुए इसकी देखभाल के जिम्मा दिल्ली सरकार को देने की मांग की. इसके अलावा यह भी कहा गया कि ITO बैराज के गेट्स जाम हैं, जिसकी सफाई किये जाने की जरूरत है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किये साक्ष्यों से उन्होंने दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के झूठ को दुनिया के सामने ला कर रख दिया. इससे बीजेपी की फजीहत हुई.

सीएम को नहीं पता मेंटेनेंस का पैसा कौन देता है

लेकिन बीजेपी भी कहां पीछे रहने वाली थी, उनकी तरफ से भी आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा विभिन्न मौकों पर दिए गए झठे और भ्रामक बयानों की उन्होंने बखिया उधेड़ कर रख दी. सबसे पहले तो सीएम केजरीवाल के उस स्पष्टीकरण, जिसमें उन्होंने कहा कि यमुना पुल के मेंटेनेंस के लिये पैसे नहीं दिए जाने पर कहा था कि ये पैसा दिल्ली सरकार नहीं NTPC देती है इसलिए ये सवाल केंद्र सरकार और उनकी NTPC से पूछा जाना चाहिए. इस पर बीजेपी ने NTPC के उस ट्वीट को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, जिसमें NTPC ने स्पष्ट किया कि ITO बैराज के मेंटेनेंस से उनका कोई लेना-देना नहीं है. जिससे सीएम केजरीवाल का यह बयान आधारहीन साबित हो गया.

आप के नेताओं के बयान साबित हुए तथ्यहीन

वहीं, एक मौके पर जब आप के गोपाल राय ने यह कहा कि हथिनीकुंड बैराज के पास सूखे कैनल का हवाला देते हुए कहा कि सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ दिया गया. इसकी पड़ताल और विश्लेषण में पता चला कि यमुना नदी है इसलिए हथिनीकुंड बैराज से पानी यमुना में पानी छोड़ा गया. कैनाल में पानी तब छोड़ा जाता है, जब पानी एक लाख क्यूसेक से कम हो. इसे लेकर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी एक भ्रामक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हथिनीकुंड बैराज की लोग शीट के अनुसार सारा पानी दिल्ली को डुबाने के उद्देश्य से यमुना में छोड़ दिया गया, जबकि ईस्ट और वेस्ट कैनल सूखे पड़े थे. वहीं जब लोग शीट की जांच की गई तो पता चला कि जब तक पानी 1 लाख क्यूसेक से कम रहा तब तक अलग-अलग तारीखों में उन दोनों कैनल में छोड़ा गया, लेकिन जैसे ही पानी एक लाख क्यूसेक से ऊपर गया उसे यमुना में छोड़ दिया गया और यह ऑटोमैटिक होता है, क्योंकि एक लाख क्यूसेक से ऊपर होते ही दोनो कैनल की तरफ बने गेट अपने आप ही बंद हो जाते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *