Home दिल्ली-एनसीआर भाजपा शाहदरा जिला द्वारा स्वदेशी वस्तुओं का भव्य मेला आयोजित : दीपक...

भाजपा शाहदरा जिला द्वारा स्वदेशी वस्तुओं का भव्य मेला आयोजित : दीपक गाबा

0
45
दीपक गाबा
भाजपा शाहदरा जिला द्वारा स्वदेशी वस्तुओं का भव्य मेला आयोजित : दीपक गाबा

भाजपा शाहदरा जिला द्वारा स्वदेशी वस्तुओं का भव्य मेला आयोजित : दीपक गाबा

* अरविन्द्र सिंह लवली ,डॉ.अनिल गुप्ता भी पहुंचे

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,भाजपा शाहदरा जिला द्वारा आज स्वदेशी वस्तुओं का भव्य एवं दिव्य मेला गांधी नगर के कनिष्क बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को सशक्त करने के उद्देश्य से स्वदेशी वस्तुओं का मेला बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर पूर्वी दिल्ली यमुनापार विकास बोर्ड अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा और प्रभारी डॉ.अनिल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

मेले में स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, महिला स्व-सहायता समूहों तथा ग्रामीण उद्यमियों द्वारा निर्मित वस्तुओं का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। इसमें हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, खादी, मिट्टी और लकड़ी के खिलौने, जैविक खाद्य पदार्थ, आयुर्वेदिक व घरेलू उत्पाद, परंपरागत खादी एवं सूती परिधान समेत अनेक स्वदेशी उत्पाद शामिल रहे, गोबर निर्मित दिए। #सरदार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि “स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

यह मेला हमारे सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सार्थक कदम है। ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की और स्वदेशी वस्तुओं अपनाए, “स्थानीय के लिए वोकल बनें” का संदेश दिया। भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता ने घोषणा की कि ऐसे मेले नियमित रूप से लगाए जाएंगे ताकि देशी उद्योग और परंपरागत शिल्प को निरंतर बढ़ावा मिलता रहे। स्वदेशी मेले में भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी अनिल गुप्ता, यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, स्वदेशी जागरण मंच के उतर भारत के संयोजक विकास, भाजपा शाहदरा जिला प्रवक्ता भारत गौड़, निगम पार्षद नीलम चौधरी, प्रिया कंबोज, पूर्व पार्षद कंचन माहेश्वरी,कार्यक्रम संयोजक छविकला सिंह व विराग जैन के साथ सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here