भाजपा शाहदरा जिला नें लगाया पंजीकरण शिविर : दीपक गाबा
हर्ष मल्होत्रा भी पहुंचे शिविर में
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा शाहदरा ज़िला के कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क उपकरण प्रदान करने हेतु पंजीकरण परीक्षण शिविर लगाया गया जिसमें 156 पंजीकरण हो गए। भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा हैं “सेवा पखवाड़ा” हर वर्ष 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर महात्मा गांधी जयंती तक चलता है। समय देशवासियों को “सेवा ही संगठन” और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र से जोड़ने का अवसर देता है।

सेवा पखवाड़ा हमें सिखाता है कि राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा योगदान सेवा और समर्पण से होता है जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया पूर्वी दिल्ली लोकसभा स्तर पर भाजपा शाहदरा ज़िला व मयूर विहार ज़िला- दोनों जिलों के सभी विधायक एवं पार्षद साथियों के साथ आगामी सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा और पूर्वी दिल्ली लोकसभा में विशाल स्तर पर मनाया जाएगा।
यह पंजीकरण शिविर सभी विधानसभाओं और निगम वार्डों में क्षेत्रीय जनता की आवश्यकता व सुविधा प्रदान करने के लिए लगाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा 17 सितंबर 25 से सभी विधानसभाओं में पंजीकृत लोगों को फ़िर से शिविर लगाकर निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ साथ दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक के कल्याण के लिए सरकार की हर योजना का लाभ उन्हें मिलें, यह सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि”सेवा पखवाड़ा”जनसेवा और समाजहित के कार्यों को बढ़ावा देने का अभियान हैं और इस दौरान रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य समाज में सेवा भावना, सहयोग और जनकल्याण की सोच को बढ़ाना है।



