सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

संविधान दिवस पर भाजपा शाहदरा ज़िला में भव्य गोष्ठी आयोजित : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

संविधान दिवस पर भाजपा शाहदरा ज़िला में भव्य गोष्ठी आयोजित : दीपक गाबा

Advertisement

संविधान दिवस पर भाजपा शाहदरा ज़िला में भव्य गोष्ठी आयोजित : दीपक गाबा

 

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा ज़िला द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाने के उपलक्ष्य में एक विशेष गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से वन्देमातरम् गीत गाया एवं देश भक्ति गीत गा कर और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और स्वतंत्रता आंदोलन की मूल भावना को पुनः स्मरण कराया।

कार्यक्रम में भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, भाजपा प्रवक्ता व भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी ड्रॉ अनिल गुप्ता, शाहदरा से विधायक संजय गोयल, पार्षद रेखा रानी,प्रिया कांबोज, सहित सभी 18 मण्डल अध्यक्ष तथा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इसके प्रचार प्रसार के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली। . भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। दीपक गाबा ने यह स्पष्ट किया कि वंदे मातरम् सिर्फ़ एक गीत नहीं, बल्कि देश की आत्मा से जुड़ी एक प्रेरणादायक ध्वनि है। इसके 150 वर्ष पूरे होना भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्रभक्ति की अमर यात्रा का प्रतीक है।

Advertisement

साथ ही संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहां कि संविधान दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत का संविधान न सिर्फ़ एक कानूनी दस्तावेज है, बल्कि यह देश की आत्मा, उसके मूल्य और उसके भविष्य का मार्गदर्शन करने वाला दस्तावेज है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का सम्मान करे और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।

विधायक संजय गोयल ने संविधान दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में देशभर में गर्व और सम्मान के साथ मना रही है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं तत्कालीन राष्ट्रपति ड्रॉ राजिंदर प्रसाद और विशेष रूप से भारत के संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने विश्व का सबसे विस्तृत और लोकतांत्रिक संविधान तैयार किया। संविधान का अंगीकरण 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *