एमसीडी चुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। आदेश गुप्ता ने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा था। इसके बाद जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। आदेश गुप्ता के दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।
बीजेपी की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के अनुसार आदेश गुप्ता का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार किया जाता है। अगली सूचना तक दिल्ली बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गौरतलब है कि आदेश गुप्ता को लगभग 2 साल पहले दिल्ली बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।




