सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

महिला का चेन छीन रहे लुटेरों से भिड़े BJP सांसद, लगभग 9 किलोमीटर तक खदेड़कर धर दबोचा

4 मिनट पढ़ें

चेन स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाशों ने BJP सांसद पर तानी पिस्टल, 9 KM पीछाकर बॉडीगार्ड ने 3 को पकड़ा

बिहार (Bihar) के औरंगाबाद जिले में चेन स्नैचिंग कर भागते अपराधियों ने बीजेपी सांसद (BJP MP) पर पिस्टल तान दी. इस दौरान सांसद के बॉडीगार्ड (Bodyguard) ने नौ किलोमीटर पीछाकर तीन अपराधियों को पकड़ लिया. उनके पास से सोने की चेन भी मिली है.

बिहार (Bihar) में अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन दहाड़े पहले महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली और उसके बाद बीच सड़क पर सांसद पर ही पिस्टल तान दी. औरंगाबाद के बीजेपी सांसद सुशील सिंह (BJP MP Sushil Singh) पर अपराधियों ने शुक्रवार दोपहर उस वक्त पिस्टल तान दिया, जब सांसद चेन छीनकर बाइक से भाग रहे तीन अपराधियों का पीछा कर रहे थे. घटना औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर घटी है. सांसद सुशील सिंह सासाराम से औरंगाबाद लौट रहे थे, तब ही डेहरी सोन पुल पर एक महिला सरिता गुप्ता जी रोती हुई दिखी. उन्होंने रोने का कारण पूछा तो महिला ने दिन दहाड़े ही चैन लूट का मामला बताया और भागते हुए अपराधियों को दिखाया.

इस पर सांसद ने अपनी गाड़ी बदमाशों के पीछे दौड़ा दी, लेकिन बदमाशों ने बाइक पर चलते हुए सांसद पर ही पिस्टल तान दी और पीछा नहीं करने के लिए कहा. इसके बाद नौ किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सासंद के बॉडीगार्डों ने तीन बदमाशों को दबोच लिया. बदमाशों के पास से महिला से लूट की चेन मिली है, जिसे सांसद ने महिला को सौंप दिया. वहीं बदमाशों के पास दो पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं.

सांसद ने बताया कि सासाराम से वापसी में वे औरंगाबाद जिले की सीमा में बारूण थाना क्षेत्र में सोन पुल से गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक बाइक पर पीछे बैठी रोती हुई महिला ने जोर से चिल्लाते हुए कहा कि मेरे गले से सोने का चेन छीनकर अपराधी आगे बाइक से भाग रहे हैं. महिला से यह जानते ही उन्होंने अपने वाहन के चालक को एक ही बाइक से भाग रहे तीनों अपराधियों का पीछा करने को कहा. पीछा करने के दौरान करीब पहुंचते ही चलती बाइक से अपराधियों ने उन पर पिस्टल तान कर भिड़ाते हुए कहा कि हमारा पीछा करना छोड़ दो, नहीं तो गोली मार देंगे. इसके बावजूद उन्होंने अपराधियों की धमकी की परवाह नहीं करते हुए अपराधियों का पीछा करना जारी रखा. इस दौरान एक ट्रक उनके वाहन के बीच में आ गया, जिससे अपराधियों को आगे निकल जाने का मौका मिल गया. इसके बावजूद उन्होंने अपराधियों का पीछा करना लगातार जारी रखा.

एनएच-19 पर करीब आठ किलोमीटर तक किया पीछा

इस दौरान उन्होंने अपराधियों का एनएच-19 पर करीब आठ किलोमीटर तक पीछा किया. इसी बीच मधुपुर के पास अपराधी सड़क के दूसरे लेन में घुसकर भागने के लिए रोड के कट से मुड़े, लेकिन वहां पर कट मिट्टी का होने के कारण वे बाइक समेत गिर पड़े. बाइक से गिरते ही तीनों अपराधी बाइक छोड़कर दौड़ते हुए खेतों की ओर भागने लगे. यह देख उन्होंने अपना वाहन रोकवा दिया. वाहन के रुकते ही उनके अंगरक्षक बिहार पुलिस और सीआरपीएफ के जवानो ने तीनों अपराधियों को दौड़ाते हुए करीब 1.5 किमी. तक पीछा किया. इस बीच बारूण थाना की गश्ती गाड़ी भी पहुंच गई और गश्ती में रहे जवानों ने भी अपराधियों का खदेड़ कर पीछा किया. दौड़ने से अपराधी थक गए और आखिरकार खेत के उबड़-खाबड़ होने से वे एक जगह पर लड़खड़ा कर गिर पड़े. खेत में गिरते ही उन्हें खदेड़ रहे उनके अंगरक्षकों ने अपराधियों को दबोच लिया.

पीड़िता सरिता कुमारी बारुण थाना के सिरिस निवासी राजेश गुप्ता की पत्नी हैं. वह अपनी बीमार बुआ को देखने रोहतास जिले के जमुहार स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज गई थी. बीमार बुआ को देखकर बाइक से पति के साथ लौटने के दौरान ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी नहीं थी और वे पकड़े गए. पकड़े गए अपराधियों की पहचान रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना के बांक निवासी टिंकू कुमार, आनंद कुमार ठाकुर एवं डेहरी के इदगाह मुहल्ला निवासी बिट्टू यादव के रूप में की गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *