सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बंगाल में BJP पर भारी दीदी का खेला, पार्टी छोड़ सकते है BJP के विधायक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हल ही में अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। 14 महीने के अंदर ममता सरकार का ये दूसरा कैबिनेट का विस्तार है। मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्रियों को राज्यपाल एल गणेशन ने राजभवन में शपथ दिलाई। इसमें सात कैबिनेट और दो स्वतंत्र प्रभाव मंत्री बनाए गए हैं। इस नए मंत्रिमंडल में भाजपा छोड़कर टीएमसी में आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को भी जगह दी गई है। एक वक्त था जब पश्चिम बंगाल में बाबुल सुप्रियो भाजपा के पोस्टर बॉय हुआ करते थे। अब वही सुप्रियो ममता सरकार में मंत्री बना दिए गए हैं। अन्य मंत्री भी ऐसे बनाए गए हैं, जिनसे आने वाले दिनों में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। बाद में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ सुप्रियो के संबंधों में खटास आने लगी और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।

69 विधायक है बीजेपी के पास

2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से BJP ने 77 पर जीत दर्ज की थी। नतीजों के बाद 77 में से 2 विधायक निशिथ प्रमाणिक और जगन्नाथ सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। ये दोनों BJP से ही सांसद हैं। पार्टी ने इन्हें विधानसभा चुनाव लड़वाया था। जीत के बाद इन्होंने विधायकी छोड़कर संसद में रहने का निर्णय लिया। इससे BJP के विधायकों की संख्या 75 हो गई। अब यह संख्या 69 पर आ चुकी है। 6 विधायक BJP छोड़कर TMC में जा चुके हैं। BJP के 18 में से 2 सांसद भी TMC में शामिल हो चुके हैं। जबकि नतीजों के बाद TMC का एक भी विधायक-सांसद या बड़ा नेता BJP में शामिल नहीं हुआ। जो भी शामिल हुए थे, सब चुनाव के पहले ही शामिल हुए थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *