महिलाओं को चुनाव में झूठा वादा कर गुमराह किया भाजपा नें : सुमित शर्मा

0
6
सुमित शर्मा
महिलाओं को चुनाव में झूठा वादा कर गुमराह किया भाजपा नें : सुमित शर्मा

महिलाओं को चुनाव में झूठा वादा कर गुमराह किया भाजपा नें : सुमित शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं नें दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता से एक नहीं बल्कि कई झूठे वादे किये | और जनता नें भी उनके वादों से प्रभावित हो वोट भाजपा की सरकार बनवाई लेकिन चुनाव में जीत दर्ज कर भाजपा जनता से किये वादे भूल गई और नियम कायदे कानूनों में उलझ जनता को फिर से गुमराह करने में जुट गई | यह कहना है लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट सुमित शर्मा का |

सुमित शर्मा कहते है भाजपा नेताओं नें चुनाव के दौरान एक गारंटी दी थी रसोई गैस सिलेंडर होली तथा दिवाली पर जनता को मुफ्त दिया जाएगा इसके अलावा हर महीने गैस सिलेंडर मात्र पांच रूपये में दिया जाएगा | लेकिन होली पर्व नजदीक है मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की गारंटी का कुछ अता-पता नहीं है | इसी तरह महिलाओं को 25 सौ-25 सौ रूपये देने का वादा किया गया था लेकिन चुनाव बीतते ही अब उसके लिए नियम कायदे बनाने शुरू कर दिए जिनको पूरा करना बेहद मुश्किल है |

सुमित शर्मा कहते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की लाखों महिलाओं को यह उम्मीद थी कि दिल्ली की भाजपा सरकार जिसकी मुखिया भी खुद एक महिला है विधानसभा चुनाव में किये गए उस वादे को पूरा करेगी जिसमें कहा गया था दिल्ली सरकार अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में दिल्ली की महिलाओं के खाते में ढाई- ढाई हजार रुपये डालने का प्रस्ताव पास करा रूपये डलवा देगी | लेकिन वह गारंटी केवल जुमला ही साबित हुई | महिलाओं के खाते में राशि डालने के बजाय भाजपा सरकार नें शर्तों के साथ राश देने की प्रक्रिया समझाई जिसमें बताया गया यह योजना केवल गरीब महिलाओं के लिए है इसमें भी कई ऐसी शर्ते लागू कर दी जो ज्यादातर महिलाएं गरीब होने के बावजूद भी पूरी नहीं कर पाएगीं |

सुमित शर्मा कहते हैं विधानसभा चुनाव में तो भाजपा नें ऐसा कुछ नहीं कहा था उस समय तो ना गरीब महिला शब्द का जिक्र किया गया था और ना ही बी.पी.एल. राशन कार्ड का जिक्र किया गया था | सुमित शर्मा कहते हैं भाजपा सत्ता की भूखी है सत्ता हांसिल करने के लिए झूठे वादों का सहारा लेती है लेकिन सत्ता मिलने के बाद उनकी घोषित गारंटी केवल जुमला ही साबित होती हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here