सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, किसानों को फ्री बिजली, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर; छात्राओं को स्कूटी

2 मिनट पढ़ें
बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, किसानों को फ्री बिजली, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर; छात्राओं को स्कूटी

बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, किसानों को फ्री बिजली, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर; छात्राओं को स्कूटी

Advertisement

बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, किसानों को फ्री बिजली, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर; छात्राओं को स्कूटी

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम से मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को इसे जारी किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि यदि यूपी में फिर सरकार बनती है तो अगले 5 वर्ष में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। 5 हजार करोड़ रुपए की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का वादा किया गया है।

उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

जिसके अंतर्गत सबी लघु और सीमांत किसानों के लिए बोरवेल ट्यूबवेल, तालाबा और टैंक निर्माण के लिए सब्सिडी दी जाएगी। बीजेपी ने प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का वादा किया है। उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा।

Advertisement

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने करने का वादा किया गया है। हर कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी वितरित करने की बात कही गई है। अगले 5 साल में हर परिवार में कम से कम रोजगार या स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने का वादा किया गया है। प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने का वादा किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *