पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है भाजपा की सरकार : संजय गोयल

0
8
संजय गोयल
पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है भाजपा की सरकार : संजय गोयल

पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है भाजपा की सरकार : संजय गोयल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है | यह कहना है शाहदरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल का | संजय गोयल द्वारा आज जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ सर्कुलर रोड,जनता कॉलोनी से मुकेश नगर रामलीला मैदान, सनलाइट कॉलोनी और इंदिरा नेहरू कैंप में किया गया उनके द्वारा आज गुरुद्वारा साहिब तेलीवाड़ा में अंतिम अरदास की अदा की गई। त्रिवेणी अपार्टमेंट, जगन्नाथ मंदिर प्रताप खंड, जनता क्वार्टर विवेक विहार में भी उनके द्वारा स्थानीय क्षेत्र वासियों के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की गई |

संजय गोयल के साथ आज जनसंपर्क अभियान में विजय गुप्ता, गौरव रस्तोगी,विशाल सिंघल,नवल भाटी,नितिन कुमार, विकास शर्मा, अर्जुन लोधी, नरेश चोपड़ा, विकास चौधरी, मुकीम अल्वी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया संजय गोयल द्वारा क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि दिल्ली की जनता ने 15 साल कांग्रेस को मौका दिया बाद में केजरीवाल को सत्ता में बैठाया जनता ने दोनों को देख लिया कि यह दोनों ही पार्टियों कभी आपस में गठबंधन कर चुनाव लड़ते है और कभी एक दूसरे के खिलाफ । पर यह जनता है सब जानती है और इस पर दिल्ली में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है , शाहदरा विधानसभा में हर बूथ पर कमल खिलने जा रहा है और विधानसभा की जनता केंद्र सरकार की जिन योजनाओं से अभी तक वंचित है जल्दी उन सभी का लाभ उनको मिलने जा रहा है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here