सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केजरीवाल की मुफ्त की रेवड़ियों से डरती है भाजपा : रेखा रानी

3 मिनट पढ़ें
रेखा रानी

Advertisement

केजरीवाल की मुफ्त की रेवड़ियों से डरती है भाजपा : रेखा रानी

* छीनना चाहती है जनता से रेवड़ियाँ

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार अपने ही अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल जनता की अदालत में शामिल हुए। केजरीवाल ने जनता के बीच 6-6 रेवड़ियों वाले पैकेट बंटवाए। इस पैकेट के जरिए आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा पर निशाना साधा गया। अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आज तक आपको 6 रेवड़ियां बांटी हैं और जल्द ही सातवीं रेवड़ी भी बांटेंगे। मैंने जनता का पैसा अपने दोस्तों में नहीं बांटा बल्कि उससे जनता को ही सुविधाएं दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं तो केवल हलवाई हूं, इस रेवड़ी में चीनी, तिल, इलायची, घी, सब जनता का है। इसी विषय पर बात करते हुए भजनपुरा वार्ड से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद रेखा रानी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिल्कुल सही कहा है और जिस मेहनत से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का विकास किया है और एक सच्चे दिल से दिल्ली की जनता को 6 मुफ्त रेवड़ी दी है अगर भाजपा दिल्ली में आ जाएगी तो भाजपा दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल के द्वारा उनको दी गई 6 मुफ्त रेवड़ी छीन लेगी।

Advertisement

रेखा रानी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 6 मुफ्त रेवड़ी दी जिसमें मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त विश्वस्तरीय शिक्षा, मुफ्त दवा और इलाज शामिल है। रेखा रानी ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी से और आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली की जनता को दी गई 6 मुफ्त रेवड़ी से डरती है क्योंकि जो काम आम आदमी पार्टी ने कर दिखाया है वह काम भाजपा नहीं कर सकती और भाजपा खुद यह बात जानती है कि वह कभी भी दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी की तरह 6 मुफ्त रेवड़ी नहीं दे सकती क्योंकि भाजपा भ्रष्ट पार्टी है और 6 मुफ्त रेवड़ी एक ईमानदार पार्टी ही दे सकती है आम आदमी पार्टी के जैसी।

रेखा रानी ने कहा कि जो भाजपा हर बात पर नफरत फैलाना जानती हो वह कभी जनता को 6 मुफ्त रेवड़ी नहीं दे सकती। रेखा रानी ने कहा कि आज दिल्ली में जो संपूर्ण विकास हुआ है उसके जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल है, आज दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित है उसके लिए जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल हैं, आज दिल्ली की सड़कों की हालत बढ़िया है तो उसके जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल हैं, आज दिल्ली के किसी घर में लाइट नहीं जाती तो उसके जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल है, आज सरकारी स्कूलों में भी विश्व स्तरीय शिक्षा मिलती है तो उसके जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल है। रेखा रानी ने आगे कहा कि दिल्ली की सत्ता को चलाने के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया है और जो त्याग अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की तरक्की के लिए किया है वह त्याग बीजेपी कभी नहीं कर सकती और मुझे पूरी उम्मीद है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के इस त्याग का सम्मान करेगी और उन्हें फिर से लगातार चौथी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *