सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देश के हर मुद्दे पर जनहित में योजनाएं बनाई है भाजपा नें घोषणा पत्र में : संदीप कपूर

2 मिनट पढ़ें
देश के हर मुद्दे पर जनहित में योजनाएं बनाई है भाजपा नें घोषणा पत्र में : संदीप कपूर

देश के हर मुद्दे पर जनहित में योजनाएं बनाई है भाजपा नें घोषणा पत्र में : संदीप कपूर

Advertisement

देश के हर मुद्दे पर जनहित में योजनाएं बनाई है भाजपा नें घोषणा पत्र में : संदीप कपूर

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी की पारदर्शिता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीर्ष नेतृत्व को दर्शाता है भाजपा का घोषणा पत्र, जी हां ऐसा कहना है कृष्णा नगर वार्ड से भाजपा के निगम पार्षद संदीप कपूर का। भाजपा द्वारा 2024 लोकसभा चुनावों के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर बात करते हुए संदीप कपूर ने कहा की सदैव देश के हित में कार्य करने वाली राजनीतिक पार्टी के द्वारा बनाया गया अगले पांच वर्षों तक देश हित के लिए घोषणा पत्र। संदीप कपूर ने बताया की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में देश के हर मुद्दे पर जनहित योजनाएं बनाई है। संदीप कपूर ने आगे बताया की देश में बढ़ रहे साइबर खतरों को रोकने के लिए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है की भाजपा छोटे व्यापारियों और एमएसएमई को साइबर खतरों और धोखाधड़ी से बचाने के लिए सार्वजनिक साइबर सुरक्षा प्रोडक्ट्स का एक इकोसिस्टम बनाएगी।

Advertisement

संदीप कपूर ने आगे बताया की भाजपा ने यह वादा किया है की भाजपा प्राकृतिक एवं सरल जीवन शैली के लिए खादी को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करेगी। संदीप कपूर ने आगे बताया की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के लोगों से यह वादा किया है की भाजपा इन समुदायों के लिए मौजूदा कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाएगी और उनके मौजूदा कौशलों का प्रमाणीकरण करेगी। संदीप कपूर ने आगे बताया की भाजपा ने यह वादा किया है की भाजपा प्रत्येक जिले में एक समिति का गठन करके हर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाएगी एवं इसके साथ साथ इस समिति में ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के लोगों का भी उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगी। संदीप कपूर ने आगे कहा की भाजपा का घोषणा पत्र सिर्फ घोषणा पत्र नहीं है, यह भाजपा का संकल्प पत्र है, संकल्प देश को और बेहतर बनाने के लिए, संकल्प देश की जनता के लिए और भी अन्य जनहित कार्य करने के लिए

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *