सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा सरकार के पास नहीं रहेगा अब कोई बहाना : सुनील कुमार

3 मिनट पढ़ें
सुनील कुमार

भाजपा सरकार के पास नहीं रहेगा अब कोई बहाना : सुनील कुमार

Advertisement

भाजपा सरकार के पास नहीं रहेगा अब कोई बहाना : सुनील कुमार

        *  दिल्ली के साथ -साथ केंद्र में भी है सरकार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता नें भाजपा को पूर्ण बहुमत देते हुए सरकार बनाई है | दिल्ली की जनता नें तो भाजपा के वादों और तथाकथित संकल्प पत्र पर भरोसा जताते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत दे दिया है अब बारी भाजपा की है कि दिल्ली की जनता से उन्होंने जो वादे किये थे उन्हें पूरा करे | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुनील कुमार का | सुनील कुमार कहते हैं हालांकि नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बार-बार कह रही हैं उनकी सरकार दिल्ली की जनता से किया गया एक-एक वादा पूरा करेगी लेकिन ना तो हमें यकीन है भाजपा सरकार ऐसा करेगी और ना ही दिल्ली की जनता को |

Advertisement

सुनील कुमार कहते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं नें अपनी चुनावी सभाओं में बड़े जोर से कहा था दिल्ली में यदि हमारी सरकार आती है तो कैबनेट की पहली बैठक में ही महिलाओं के खतों में 2500 – 2500 रूपये की राशि डलवाने का प्रस्ताव पास कर दिया जाएगा लेकिन कम से कम पहली बैठक में तो ऐसा हुआ नहीं | यह बात अलग है आम आदमी पार्टी के कथित भ्रस्टाचार की जांच का जिक्र जरुर कैबनेट की पहली बैठक में कर भाजपा सरकार नें अपने ईरादे स्पष्ठ कर दिए हैं लेकिन महिला सम्मान राशी के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई |

सुनील कुमार कहते हैं भाजपा द्वारा वादा किया गया था रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में दिया जाएगा तथा होली और दिवाली पर यह निशुल्क दिए जायेगें | होली अगले माह आने वाली है लेकिन हमारी जानकारी में तो अभी तक उसकी भी कोई चर्चा शुरू नहीं हुई | सुनील कुमार कहते हैं भाजपा सरकार को जनता से किये वादे पूरे करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि दिल्ली के साथ-साथ केंद्र में भी उनकी सरकार है और उपराज्यपाल भी केंद्र के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत है लिहाजा भाजपा की दिल्ली सरकार को अपने वादे पूरे करने का सिलसिला शुरू कर देना चाहिए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *