सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

भाजपा सरकार धर्म की राजनीति करके देश में नफरत फैला रही है : गुरचरन सिंह राजू

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

भाजपा सरकार धर्म की राजनीति करके देश में नफरत फैला रही है : गुरचरन सिंह राजू

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ब्यान जोकि उन्होंने अमेरिका से एक प्रोग्राम में दिया था भारत में रह रहे सिख समुदाय सुरक्षित नहीं है उसकी की सहमति पर आज प्रैस कॉन्फ्रेंस की जिसमें गुरचरन सिंह राजू ने मीडिया के सामने मौजूदा सरकार की मंशा सिख विरोधी है भाजपा द्वारा सिख धर्म पर क्या दिए गए बयान के बारे में बताया। गुरचरण सिंह राजू नें कहा भारत में कई जगह जैसे दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसी कई जगहों पर स्कूल, कॉलेज और इंस्टिट्यूट के एंट्रेंस एग्जाम के लिए अमृतधारी सिख बच्चों के ज़बरन कड़ा और कृपाण उतारने पर मजबूर किया जाता है।

Advertisement

गुरचरण सिंह राजू नें कहा गुरुद्वारे साहिब में सीधा सीधा दखल अंदाज़ी करना जैसे तख्त हजूर साहिब और पटना साहिब पर सीधा कब्ज़ा भाजपा ने करवाया, और सिखों की उच्च संस्था एसजीपीसी को कमज़ोर करने के लिए हरियाणा कमेटी का गठन करना भाजपा की मंशा को दर्शाता है । गुरचरण सिंह राजू नें कहा लखीमपुर में भाजपा नेता द्वारा धरने पर बैठे सिखों और किसानों को गाडी के नीचे कुचलना और बदले में इसी को टिकट देकर वहां से निवाजना उनकी मंशा को दर्शाता है।

गुरचरण सिंह राजू नें कहा भाजपा सांसद कंगना रनौत जो किसानों को आतंकवादी और बलात्कारी बताना कहना और जो हमारी माता बहने अपने हक़ के लिए बैठी थी उनको 100-100 रूपये में बिकने वाली महिला बताना और बदले में भाजपा ने उसको भी टिकट देकर निवाजना ।. भाजपा के चलते चुनाव रैली में भाजपा नेता द्वारा गुरुद्वारा साहिब को नासूर कह कर कहकर सम्बोधित करना उनकी को मंशा दर्शाता है।

गुरचरण सिंह राजू नें कहा दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर सिखों को रोककर कृपाण और कड़ा उतरने पर मजबूर किया जाता है अक्सर सोशल मीडिया ये वीडियो
नज़र आती हैं। गुरचरन सिंह राजू ने कहा भारत एक वो गुलदस्ता है जिसमें हर रंग का फूल है जिसको आज के समय की मौजूदा सरकार धर्म की राजनीति करके आपस में नफरत फैला रही जो हमारे देश हित के अच्छा नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *