एक बार फिर से बनने जा रही है देश में भाजपा की सरकार : मनोज त्यागी

0
54
एक बार फिर से बनने जा रही है देश में भाजपा की सरकार : मनोज त्यागी
एक बार फिर से बनने जा रही है देश में भाजपा की सरकार : मनोज त्यागी

एक बार फिर से बनने जा रही है देश में भाजपा की सरकार : मनोज त्यागी

* पूरा देश है भाजपा और मोदी जी का दीवाना

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,एक बार फिर मोदी सरकार, जी हां ऐसा कहना है भाजपा जिला नवीन शाहदरा के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी का। वीर अर्जुन ने मनोज त्यागी से की बातचीत और उनसे जाना की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की कितनी तैयारी है जिस पर मनोज त्यागी ने कहा की भाजपा अपने द्वारा किए गए दस वर्षों के कार्यों पर जनता से वोट मांगेगी और मुझे पूरी उम्मीद है की भाजपा ने जिस तरह के काम देश के विकास और जनता की प्रगति के लिए किए है उस हिसाब से जनता दिल खोलकर भाजपा को वोट देगी और देश में तीसरी बार बनेगी एक बार फिर से भाजपा सरकार। मनोज त्यागी ने आगे कहा की भाजपा की नीतियों व योजनाओं ने देश के हर धर्म व हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया है, कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जो भाजपा की नीतियों व योजनाओं से अनछुआ रहा हो।

मनोज त्यागी ने बताया की भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शिता के माध्यम से ऐसी ऐसी नीतियां बनाई जिन्होंने न केवल शहरों में रह रहे लोगों को बल्कि गांव में रह रहे लोगों को भी लाभ पहुंचाया। मनोज त्यागी ने आगे बताया की भाजपा के कार्यकाल में भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बना जिसमें 5G रोल सबसे पहले हुआ। इसके अतिरिक्त भाजपा के कार्यकाल में ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट डील करने वाला देश बना। मनोज त्यागी ने आगे कहा की भाजपा ने अपने कार्यकाल में नारी सशक्तिकरण के लिए इतिहास की सबसे अधिक योजनाएं बनाई व लागू करी। मनोज त्यागी ने आगे बताया की भाजपा के कार्यकाल में ही तीन तलाक की क्रूरता के खिलाफ कानून बना, भाजपा के कार्यकाल में ही देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 149 हुई, भाजपा के कार्यकाल में ही देश के 20 शहरों में मेट्रो पहुंची। मनोज त्यागी ने आगे कहा की ऐसे ही कई अनगिनत कार्य है जो भाजपा ने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के हित में किए है। मनोज त्यागी ने आगे कहा की इसलिए देश के निरंतर विकास के लिए तीसरी बार भी मोदी सरकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here