Home आमने सामने नालों की सफाई कराने में भाजपा सरकार भी रही है पूरी तरह...

नालों की सफाई कराने में भाजपा सरकार भी रही है पूरी तरह से फेल : सुमित शर्मा

0
69
सुमित शर्मा
नालों की सफाई कराने में भाजपा सरकार भी रही है पूरी तरह से फेल : सुमित शर्मा

नालों की सफाई कराने में भाजपा सरकार भी रही है पूरी तरह से फेल : सुमित शर्मा

* आप पार्टी की तरह करती है भाजपा भी झूठे दावे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी नालों की सफाई कराने में फिसड्डी ही साबित हो रही है | यह कहना है लक्ष्मी नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुमित शर्मा का | सुमित शर्मा कहते हैं दिल्ली में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा नें दावे किये थे इस बार बरसात में दिल्ली में जलभराव नहीं होगा | मुख्यमंत्री और मंत्री नें विभाग के आला आधिकारियों के साथ ताबड़तोड़ निरिक्षण भी किये थे | इतना ही नहीं खुद उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना भी अधिकारीयों के साथ दौरों पर पहुंचे थे तथा दावे किये गए थे नालों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है | भाजपा नेताओं नें आरोप लगाये थे पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के समय नालों की सफाई के नाम पर भ्रस्टाचार के चलते केवल खानापूर्ति की गई थी लिहाजा दिल्ली थोड़ी से बरसात में ही डूब जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा |

सुमित शर्मा कहते हैं चंद घंटों की बरसात नें ही ट्रिपल इंजन की सरकार की पोल खोलकर रख दी और ना केवल एक दो स्थानों पर बल्कि दो सौ से ज्यादा स्थानों पर भारी जलभराव देखने को मिला | जलभराव के चलते दिल्ली लगभग जाम हो गई थी और दिल्ली नें देखा भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार की कार्यशैली में कोई फर्क नहीं था | दोनों हो सरकारों नें नालों की सफाई को ले भयंकर लापरवाही बरती | दोनों पार्टियों नें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाये लेकिन दिल्ली की बदहाली पर किसी नें कोई ध्यान नहीं दिया |

सुमित शर्मा नें कहा आईना देखने के बाद अब मंत्री सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना कि हम 30 मई तक नालों से गाद निकालने का काम पूरा कर लेंगे, पूरी तरह से एक बार से हवाबाजी के अलावा कुछ नहीं हैं । जबकि असलियत यही है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी की सरकार हवाबाजी करती थी और अपने हर काम को वर्ल्ड लेवल का बताती थी ठीक उसी तर्ज पर रेखा गुप्ता सरकार भी काम कर झूठ परोसने का ही काम कर रही है|

सुमित शर्मा कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मजनू का टीला और प्रवेश वर्मा नें नई दिल्ली जैसी पॉश कालोनी का निरीक्षण किया। लेकिन यह भी चिंताजनक है कि जब एनडीएमसी क्षेत्र में जल भराव से लोगों को जूझना पड़ा तो यमुनापार , बाहरी दिल्ली तथा पुनर्वास बस्तियों की सडकों का क्या हाल हुआ होगा इसकी भनक तो सरकार को भीं नहीं लगी होगी | सुमित शर्भामा कहते हैं 15 वर्षों में भाजपा ने दिल्ली नगर निगम को खोखला कर दिया था। दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार और उपराज्यपाल के सहयोग से भाजपा के शासन में भी विकास सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहने वाला है। क्योंकि दिल्ली की हर गली, हर नाली, हर सड़क की सफाई और नालों से गाद निकालने के नाम पर सिर्फ घोषणा हो रही हैं।

सुमित शर्मा कहते हैं भाजपा की सरकार यह जानती है कि पिछले 11 वर्षों से हर वर्ष मानसून के दौरान दिल्ली को जल भराव से जूझना पड़ रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने नालों और नालियों की सफाई और गाद निकालने का काम सिर्फ कागजों में किया था। तब भाजपा सत्ता में आने के बाद दिल्ली के नालों से गाद निकालने का काम क्यों नही कर रही है। नींद से जागने के बाद मुख्यमंत्री निरीक्षण और पीडब्लूडी मंत्री सिर्फ गाद निकालने की तारीख तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान दिल्ली को कभी भी जल भराव जैसी समस्या से जूझना नही पड़ा था, क्योंकि शीला दीक्षित सरकार हर वर्ष मई महीने के मध्य तक गाद निकालने का काम पूरा कर लेती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here