सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

BJP Foundation Day: भाजपा के स्थापना दिवस पर शाहदरा जिला,कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP Foundation Day: भाजपा के स्थापना दिवस पर शाहदरा जिला,कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित : दीपक गाबा

नई दिल्ली (सी.पी.एन. न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी नें अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया |, इसी कड़ी में भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा की वैचारिक जड़ें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनसंघ में निहित हैं, जिसकी स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा का गठन हुआ, जिसने “अंत्योदय” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के मूल मंत्र को अपनाया। प्रारंभिक चरण (1980–1990): संघर्ष और विस्तार स्थापना के शुरुआती वर्षों में भाजपा को सीमित राजनीतिक सफलता मिली, लेकिन संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रवादी विचारधारा के कारण पार्टी ने धीरे-धीरे जनसमर्थन अर्जित किया।1984 के लोकसभा चुनाव में केवल 2 सीटें मिलने के बावजूद भाजपा ने निरंतर संघर्ष जारी रखा। उत्थान का दौर (1990–2000): राष्ट्रीय पहचान 1990 के दशक में लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में रथ यात्रा और राम जन्मभूमि आंदोलन के कारण भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ा। 1996 में भाजपा पहली बार केंद्र में सबसे बड़ी पार्टी बनी और 1998-99 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार बनी।

Advertisement

कार्यक्रम में दीपक गाबा, जनसंघ संस्थापक योगध्यान आहूजा व डॉ वेदव्यास महाजन, ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, सह जिला प्रभारी कृष्ण शर्मा, विधायक डॉ अनिल गोयल व संजय गोयल, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, शाहदरा साउथ ज़ोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा, महेंद्र आहूजा, निर्मल जैन, रामनारायण दुबे, नसीब सिंह, कैलाश जैन सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व निगम पार्षद मौजूद रहें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने विस्तार से बताया कि सशक्त शासन (1998–2004): विकास और स्थिरता अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पोखरण-II परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, और दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिससे भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई।संघर्ष से पुनरुत्थान (2004–2014) 2004 और 2009 के चुनावों में पराजय के बाद भाजपा ने संगठन को मजबूत किया और जनसंपर्क अभियान को विस्तार दिया। ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने बताया कि संगठन का विस्तार और जनसेवा करने से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जानी जाती है, जिसके करोड़ों सक्रिय सदस्य हैं। “सेवा ही संगठन” के मंत्र के साथ पार्टी ने कोविड-19 महामारी सहित हर संकट में समाज की सेवा की।2026: संकल्प से सिद्धि की ओर, 2026 में भाजपा “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। आत्मनिर्भर भारत, तकनीकी नवाचार, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देते हुए पार्टी देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *