Home आमने सामने Delhi Congress: भाजपा ने अपने कार्यकाल में नहीं किया देश के विकास...

Delhi Congress: भाजपा ने अपने कार्यकाल में नहीं किया देश के विकास और जनता के हित में कोई काम : हाजी जरीफ

0
6

Delhi Congress: भाजपा ने अपने कार्यकाल में नहीं किया देश के विकास और जनता के हित में कोई काम : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : भारतीय जनता पार्टी ने तीन दिवसीय विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जिसके तहत पार्टी के सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने घर घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और केंद्र व दिल्ली सरकार की जन कल्याणकारी उपलब्धियों की जानकारी दी। इसी विषय पर बात करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व कबीर नगर वार्ड से निगम पार्षद हाजी जरीफ ने कहा कि अगर भाजपा ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में कोई जनहित के काम किए होते तो आज उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के घर घर जा कर अपने झूठे कार्यों के बारे में नहीं बताना पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देश में कई बड़ी चुनौतियां सामने आ कर खड़ी हुई है जैसे बेरोजगारी, महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था। श्री जरीफ ने कहा कि भाजपा ने यह दावा किया है कि यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को आधुनिक कर रही है और यमुना पुनर्जीवन, जल एवं स्वच्छता सुविधाओं के लिए सरकार ने 9000 करोड़ रुपए आवंटित किए है, मैं सरकार से यह सवाल करता हूं कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को आधुनिक बनाने का काम कितना आगे बढ़ा? कब तक यह कार्य पूरा हो जाएगा?और जब से भाजपा शासन में आई तब से लेकर अब तक यमुना नदी का पानी कितना प्रतिशत साफ हुआ? उन्होंने कहा की भाजपा ने यह दावा किया है कि जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए और बारिश के पानी के सुचारू निकास को सुनिश्चित करने के लिए डी सिल्टिंग अभियान चलाया जा रहा है और पिछले एक साल में नालों से लगभग 25 लाख मीट्रिक टन से अधिक गाद हटाई गई है, मैं सरकार से यह सवाल करता हूं कि अगर यह कार्य जमीनी स्तर पर किया गया है तो दिल्ली की जनता को बार बार जलभराव की समस्या का सामना क्यों करना पड़ रहा है? श्री जरीफ ने कहा कि भाजपा जनता से सरासर झूठ बोल रही है, वह कार्य गिनवा रही है जिन कार्यों की अभी तक सिर्फ उसने हवा हवाई घोषणा ही करी है, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश आर्थिक तंगी की मार से गुजरा है, देश में हिंसा हुई है, लोगों पर अत्याचार हुआ है, गरीबों की आवाज को दबाया गया है। श्री जरीफ ने कहा कि भाजपा का शासन कुशासन रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को यह सलाह देता हूं कि जनता के पास जा कर अपने झूठे काम बताने से बेहतर हैं कि वह जनता से जा कर पूछे कि उन्हें भाजपा के राज में कोई सुविधा मिली या नहीं तब शायद उन्हें सच सुनने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here